![]()
नवादा जिले में नाली विवाद को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा गांव में हुई। मृतक की पहचान मुकेश सिंह(35) के रूप में हुई है। परिजन ने मुकेश के चचेरे भाई अनिल सिंह और अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजन के मुताबिक, मुकेश सिंह और अनिल सिंह के बीच पिछले छह महीने से लगभग सात फीट जमीन पर नाली बनाने को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार रात अनिल ने मुकेश को फोन कर अपने घर बुलाया था। मुकेश ने अपनी पत्नी को बताया था कि वह चचेरे भाई के घर जा रहा है, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। शरीर पर लाठी-डंडों से पिटाई के मिले निशान मंगलवार सुबह परिजनों को मुकेश का शव मिला। उसके शरीर पर लाठी-डंडों से पिटाई के गंभीर निशान थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि रात में कई लोगों ने मिलकर मुकेश की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर नारदीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। नारदीगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। FSL की टीम बारीकी से कर रही जांच यह घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया और बारीकी के एक-एक जांच जो है वह शुरू की गई है। जांच के क्रम में शरीर पर युवक की कपड़ा था उसकी भी सैंपल ली गई है। दोनों हाथ पर लाठियां की इतनी दाग थी की पूरी हाथ सूजन हो गया था। पर से खून की रक्त निकल रही थी। चेहरा पर भी निशान पाया गया है। नीचे का पेट भी फटा हुआ पाया गया है। वह अन्य स्थानों पर जो चोट का निशान था उसकी भी जांच की गई है।
Source link
नाली विवाद में चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या:नवादा में फोन कर घर बुलाया, रातभर लाठियों से पीटा
