![]()
कानपुर देहात के सट्टी थाना पुलिस ने चोरी की एक वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और करीब एक लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है। हालांकि, पुलिस की इस कार्रवाई से ज्यादा अब FIR दर्ज करने में हुई देरी सवालों के घेरे में है। यह मामला सट्टी थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव स्थित VNU GROUP OF INDUSTRIES की निर्माणाधीन फैक्ट्री से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई की रात फैक्ट्री से इन्वर्टर और तीन बैटरियां चोरी हुई थीं। घटना के लगभग दस दिन बाद, 10 अगस्त को पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया। ऑटो बरामद करने का दावा पुलिस ने बताया कि उसी दिन सर्विलांस और एसओजी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए रूरगांव-ढिकची मोड़ के पास से करनवीर सिंह और अजीत सिंह नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से चोरी का इन्वर्टर, तीन बैटरियां और वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद करने का दावा किया गया है। कार्यप्रणाली पर सवाल पूछताछ में तीसरे आरोपी अंशु का नाम सामने आया है, जिसकी तलाश जारी है। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब चोरी 29 जुलाई को हुई थी, तो FIR दर्ज करने में 10 अगस्त तक का समय क्यों लगा। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी का इंतजार था। सट्टी थाना प्रभारी कालीचरण कुशवाहा ने इस देरी पर स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि घटना के बाद से फैक्ट्री मालिक की ओर से व्हाट्सएप पर ही शिकायत की जा रही थी। उन्होंने बताया कि सोमवार को फैक्ट्री मालिक के थाने आने पर FIR दर्ज की गई।
Source link
कानपुर देहात में फैक्ट्री चोरी के 12 दिन बाद FIR:दो आरोपी गिरफ्तार, एक लाख का माल बरामद
