Headlines

सीवरेज के पानी से भरे गड्ढे में गिरे बाइक सवार,VIDEO:लोगों ने मिलकर बाइक को निकाला; एक दिन पहले बस धंस गई थी




जोधपुर में सीवरेज के गंदे पानी से भरे गड्ढे में तीन बाइक सवार गिर गए। हादसे के बाद मौके पर लोग जमा हो गए और बाइक को गड्ढे से बाहर निकाला। हादसा मंगलवार सुबह सांगरिया फाटक के पास की है। तीनों को चोट भी लगी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार रात को भी एक बस धंस गई थी, जिसे क्रेन की मदद से बाहर​ निकाला गया था। इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम को इसकी शिकायत की। इसके बाद दोपहर करीब 1:30 बजे टीम पहुंची और वहां बैरिकेड लगाकर रास्ते को सील किया गया। इधर, ये पूरी घटना पास में ही लगी एक दुकान के सीसीटीवी में भी कैद हो गई। देखिए हादसे के PHOTOS… 1. बाइक से आ रहे थे अचानक बैलेंस बिगड़ा 2.करीब तीन फीट गहरे गड्ढे में गिरे 3. गंदे पानी से निकल बाहर आए 4. बाइक निकालने की कोशिश 5.लोगों ने​ ​मिलकर निकाली बाइक बाइक से जा रहे थे तीनों, अचानक गिरे स्थानीय लोगों ने बताया कि ये समस्या कई दिनों से है। पिछले करीब 10 दिनों से सीवरेज का पानी यहां जमा हो रखा है। गंदे पानी की वजह से गड्ढा भी नहीं दिखाई दे रहा। सुबह तीन बाइक सवार एम्स रोड की तरफ जा रहे थे। इसके बाद बाइक सवार गाड़ी टर्न लेकर साइड से निकलने का प्रयास कर रहा था। पानी भरा होने की वजह से उसे गड्ढा दिखा नहीं और तीनों उसमें गिर गए। इसके बाद जैसे-तैसे वे बाहर आए। इनमें एक तो सड़क किनारे आकर सो गया, उसके पैरों में चोट लगी थी। इसके बाद गड्ढे में उतर बाइक निकालने का प्रयास किया लेकिन बाइक नहीं निकली तो आस-पास के लोग पहुंचे और बाइक निकाली। सीवरेज लाइन धंसने की वजह से जमा हुआ पानी स्थानीय लोगों के अनुसार यहां सीवरेज लाइन बिछाने का काम चल रहा है। सुबह इस घटना के बाद नगर निगम की टीम को बताया। इस पर पता चला कि सीवरेज लाइन धंसने की वजह से पानी बाहर आ रहा है। उन्होंने बताया कि हालात ये है कि पानी जमा होने से बदबू भी काफी आ रही है। इसके बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और जहां गड्ढा है, उस एरिया में चारों तरफ बैरिकेड लगाकर उसे सील किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार रात को भी एक बस गड्ढे में धंस गई थी। इससे पहले दो ट्रक भी फंस गए थे, जो बड़ी मुश्किल से बाहर निकले।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *