Headlines

चंडीगढ़-नांदेड़ साहिब सीधी फ्लाइट का फैसला एयरलाइंस पर:केंद्र सरकार का जवाब; पंजाब से सीधी उड़ान नहीं, 30-32 घंटे ट्रेन से लगते हैं




चंडीगढ़ से नांदेड़ साहिब के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने का फैसला अब एयरलाइंस कंपनियों को करना होगा। चंडीगढ़ एयरपोर्ट इस समय 21 शहरों से हवाई सेवा के जरिए जुड़ा हुआ है। वहीं, नांदेड़ एयरपोर्ट से 8 शहरों के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं। यह जानकारी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी है। हालांकि चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कई कंपनियों को उड़ाने शुरू करने के लिए आमंत्रित किया था। अथॉरिटी की तरफ से प्रपोजल भी भेजे गए थे। मंत्रालय ने इस रिपोर्ट का दिया हवाला मंत्रालय के अनुसार, मार्च 1994 में एयर कॉरपोरेशन्स एक्ट खत्म होने के बाद देश का घरेलू विमानन क्षेत्र नियंत्रण मुक्त कर दिया गया था। इसके बाद एयरलाइंस को अपने रूट और नेटवर्क तय करने की स्वतंत्रता है। एयरलाइंस किसी रूट पर फ्लाइट शुरू करने से पहले यात्रियों की मांग, संभावित यात्री संख्या और रूट से होने वाली कमाई को ध्यान में रखती हैं। यानी चंडीगढ़-नांदेड़ के बीच सीधी उड़ान शुरू होगी या नहीं, इसका फैसला एयरलाइंस की व्यावसायिक जरूरत और इस रूट की मांग के आधार पर होगा। नांदेड़ साहिब के लिए सीधी फ्लाइट क्यों जरूरी? 4 पॉइंट में जानिए 1. सिखों के पांच तख्तों में शामिल है तख्त श्री हजूर साहिब
नांदेड़ साहिब सिख धर्म के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। गुरु गोबिंद सिंह जी ने 1708 में यहीं श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को सिखों का शाश्वत गुरु घोषित किया था। इसी स्थान पर गुरु गोबिंद सिंह जी ज्योति जोत समाए थे। 2. पंजाब से सीधी फ्लाइट नहीं
अमृतसर, चंडीगढ़ और पंजाब के अन्य प्रमुख शहरों से नांदेड़ के लिए फिलहाल सीधी फ्लाइट उपलब्ध नहीं है। यात्रियों को दूसरे शहरों से फ्लाइट बदलकर जाना पड़ता है। 3. ट्रेन से सीधा सफर
अमृतसर से चलने वाली सचखंड एक्सप्रेस नांदेड़ तक सीधी जाती है। ट्रेन से सफर में करीब 30 से 32 घंटे लगते हैं। यह हवाई सफर की तुलना में कम खर्च वाला विकल्प है। 4. कनेक्टिंग फ्लाइट और सड़क मार्ग भी विकल्प
पंजाब से यात्री हैदराबाद या पुणे तक फ्लाइट लेकर वहां से सड़क या ट्रेन के जरिए नांदेड़ पहुंच सकते हैं। इसके अलावा पंजाब से धार्मिक जत्थे और निजी बसें भी नांदेड़ साहिब जाती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *