Headlines

अबोहर- मां सरस्वती कॉलेज में फार्म न भरने पर हंगामा:छात्रों ने गेट बंद कर किया प्रदर्शन, फीस को लेकर विवाद, 7 अक्टूबर से होनी हैं परीक्षाएं




फाजिल्का के अबोहर स्थित मां सरस्वती नर्सिंग कॉलेज में शनिवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया और कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। छात्रों का आरोप है कि 7 अक्टूबर से उनकी परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं, लेकिन कॉलेज प्रशासन की तरफ से करीब 34 विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म अभी तक नहीं भरे गए हैं, जिससे उनका भविष्य अधर में लटक गया है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन बकाया फीस का हवाला देकर उनके परीक्षा फॉर्म रोकने की बात कह रहा है। छात्रों का दावा है कि उनमें से कई विद्यार्थी फीस का एक बड़ा हिस्सा पहले ही जमा करवा चुके हैं। परीक्षा सिर पर होने के बावजूद फॉर्म न भरे जाने से छात्रों का भविष्य और साल खराब होने का खतरा पैदा हो गया है। हंगामे के दौरान मौजूद एक छात्र के भाई ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि उनका परिवार मजदूरी करके अपने बच्चे को पढ़ा रहा है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है, ताकि बच्चों का साल बर्बाद न हो और वे समय पर परीक्षा दे सकें। ‘बार-बार संदेश भेजने के बावजूद नहीं जमा हुई फीस’: कॉलेज प्रबंधन दूसरी ओर, कॉलेज की नर्सिंग विभाग प्रमुख प्रिया शर्मा ने कॉलेज प्रबंधन का पक्ष रखते हुए बताया कि फीस जमा कराने के लिए छात्रों को समय-समय पर कई बार मैसेज और रिमाइंडर भेजे गए थे। जिन विद्यार्थियों ने अपनी फीस जमा करवा दी है, उनके परीक्षा फॉर्म भर दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रबंधन छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस समस्या का समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है। प्रशासन से न्याय की गुहार छात्रों और उनके अभिभावकों का कहना है कि अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं निकाला गया, तो 34 विद्यार्थियों का पूरा शैक्षणिक सत्र खराब हो जाएगा। फिलहाल छात्र कॉलेज प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों से जल्द से जल्द परीक्षा फॉर्म भरवाने की मांग पर अड़े हुए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *