Headlines

कोडरमा PHC में मोमबत्ती की रोशनी में प्रसव की तैयारी:बारिश की वजह से ऑफ मेन स्विच, इनवर्टर रूम की चाबी ले नवादा गई थी कर्मी




कोडरमा में स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। सदर प्रखंड के पथरडीह पंचायत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक गर्भवती का प्रसव मोमबत्ती की रोशनी में कराने की तैयारी की जा रही थी। गरईंडीह गांव निवासी नीलम कुमारी प्रसव पीड़ा होने पर पीएचसी पहुंची थी। जहां बिजली आपूर्ति ठप थी। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद एएनएम जनता देवी ने अंधेरे के बीच मोमबत्ती जलाकर प्रसव कराने की तैयारी शुरू कर दी। यह नजारा देख महिला के परिजन स्तब्ध रह गए। उन्होंने तत्काल इसका विरोध जताया। परिजनों ने इसे स्वास्थ्य व्यवस्था की घोर लापरवाही बताते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि को सूचना दी। खबर से जुड़ी तस्वीरें देखें… मुखिया प्रतिनिधि पहुंचे, पीएचसी में जड़ा ताला सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि सदानंद यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने देखा कि वास्तव में बिना बिजली के प्रसव कराने की तैयारी की जा रही थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पहल करते हुए प्रसूता को गांव के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में भर्ती करवाया। वहां सुरक्षित तरीके से महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। फिलहाल मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं। घटना से नाराज मुखिया प्रतिनिधि ने पीएचसी में ताला जड़ दिया। चेतावनी दी कि जब तक दोषी कर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक केंद्र बंद रहेगा। उन्होंने जरूरत पड़ने पर आंदोलन की भी बात कही। कटी हुई थी बिजली, इनवर्टर रूम का चाबी नहीं था मामले में एएनएम जनता देवी ने सफाई देते हुए बताया कि सूचना मिलने पर वह तत्काल केंद्र पहुंचीं, लेकिन वहां बिजली नहीं थी। पूछताछ करने पर बताया गया कि बारिश के कारण करंट का खतरा होने से मेन कनेक्शन काट दिया गया है। वहीं इनवर्टर रूम की चाबी दूसरी कर्मी मंजू देवी के पास थी। वह बिहार के नवादा में एक कार्यक्रम में गई हुई थीं। इस पर मुखिया प्रतिनिधि ने सवाल उठाते हुए कहा कि आपातकालीन सेवाओं से जुड़े स्थान पर आवश्यक संसाधनों की चाबी साथ ले जाना गंभीर लापरवाही है। इधर, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *