![]()
झाबुआ जिले की रामा तहसील की ग्राम पंचायत ढोचका में पुलिया और सीसी रोड नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत के खाते में 15वें और 5वें वित्त आयोग की राशि उपलब्ध होने के बावजूद शासकीय निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जा रहे हैं। नाले के पार स्कूल और उपस्वास्थ्य केंद्र ग्रामीणों के अनुसार, वे लंबे समय से गांव में पक्की पुलिया और सीसी रोड निर्माण की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को कई बार लिखित आवेदन भी दिए गए, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित नाले पर पाइप डालकर भी फिलहाल आवागमन की समस्या कम की जा सकती है। सबसे अधिक परेशानी प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला और उपस्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने में होती है। दोनों नाले के दूसरी ओर स्थित हैं। बारिश के दौरान नाले में पानी बढ़ने से स्कूली बच्चों और मरीजों के आवागमन में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने प्रसव के लिए जाने वाली महिलाओं को भी इस समस्या के कारण दिक्कत होने की बात कही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से की हस्तक्षेप की मांग ग्रामीणों ने सरपंच पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि विकास कार्यों में तेजी नहीं आने से गांव की समस्याएं बनी हुई हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर पंचायत के खाते में उपलब्ध राशि से पुलिया और सीसी रोड का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि नाले पर स्थायी पुलिया बनने से स्कूल, उपस्वास्थ्य केंद्र और अन्य जरूरी सुविधाओं तक पहुंच आसान हो सकेगी।
Source link
ढोचका पंचायत में विकास कार्य ठप:ग्रामीण बोले- पर्याप्त राशि के बावजूद निर्माण कार्य नहीं; प्रशासन से जल्द काम कराने की मांग
