Headlines

बगोदर में डेढ़ लाख की सोने की चेन छीनी:महिला से पता पूछने के बहाने बदमाशों ने की वारदात, CCTV में कैद हुई घटना




गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से डेढ़ लाख रुपए से अधिक की सोने की चेन छीन ली। बदमाशों ने पता पूछने के बहाने महिला को बातचीत में उलझाया और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना बगोदर बाजार के गल्ला व्यवसायी लालो साव की पत्नी सुनीता देवी के साथ हुई। सुनीता देवी अपने पति के साथ मंझलाडीह मंदिर से पूजा कर स्कूटी से माहुरी बायपास स्थित अपने घर लौट रही थीं। बगोदर जाने का रास्ता पूछने लगे घर पहुंचने के बाद उनके पति स्कूटी लेकर अंदर चले गए, जबकि सुनीता देवी घर में प्रवेश कर रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। उन्होंने महिला को ‘चाची’ कहकर बुलाया और बगोदर जाने का रास्ता पूछने लगे। जैसे ही महिला घर की ओर मुड़ी, पीछे से एक बदमाश ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाइक से तेजी से फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वह गिर गईं। भुक्तभोगी महिला के अनुसार, छीनी गई सोने की चेन की कीमत डेढ़ लाख रुपए से अधिक है। घटना की सूचना मिलते ही बगोदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि महिला के साथ चेन छिनतई की घटना की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *