Headlines

पटियाला पीयू में स्वास्थ्य मंत्री का विरोध:छात्रों ने बढ़ी फीस को लेकर की नारेबाजी; कहा-यूनिवर्सिटी प्रशासन मांगों पर गंभीर नहीं




पटियाला स्थित पंजाबी यूनिवर्सिटी (पीयू) में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का छात्रों ने विरोध किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने फीस वृद्धि, ग्रांट के उपयोग और हॉस्टलों की खराब स्थिति को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने आरोप लगाया कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर यूनिवर्सिटी के कुलपति से मिल चुके हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ। छात्रों का कहना था कि यूनिवर्सिटी लगातार आर्थिक संकट और कर्ज के बोझ से जूझ रही है, और सरकार इसे बचाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। अचानक शुरू हुए प्रदर्शन के कारण मौके पर मौजूद पुलिस को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मांगों पर जल्द विचार करने का मंत्री ने दिया आश्वासन डॉ. बलबीर सिंह ने छात्रों से बातचीत की और उनकी मांगों पर जल्द विचार करने तथा हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। हालांकि छात्र लगातार नारेबाजी करते रहे। स्वास्थ्य मंत्री छात्रों को आश्वासन देकर वहां से चले गए। उनके जाने के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों ने अपना धरना फिर से शुरू कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *