![]()
छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के मुद्दे पर बुधवार को झारखंड सरकार के चार मंत्रियों ने प्रेसवार्ता की। इसमें वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा पर कई आरोप लगाए। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, “मैं बीजेपी से कहना चाहता हूं कि राहुल गांधी को निशाना बनाना चांद पर थूकने जैसा है। आपके बयानों और कामों के बारे में हम सभी से बेहतर कोई नहीं जानता। हमारी सरकार और कांग्रेस पार्टी इस समस्या का समाधान खोजने पर ध्यान दे रही है, लेकिन आप दिल्ली में झारखंड की छवि खराब कर रहे हैं। हम छात्रों से बातचीत कर रहे हैं: इरफान अंसारी उन्होंने कहा- आपको ऐसा करने का अधिकार और हिम्मत किसने दी? मैं इसकी निंदा करता हूं। हम युवाओं के हित में काम कर रहे हैं। हम उनसे बातचीत कर रहे हैं। हमारी सहयोगी दीपिका पांडे भी बातचीत करने वाली टीम का हिस्सा हैं। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा- वह लगातार दिन-रात छात्रों से बात कर रही हैं। उन्होंने रात में भी हमसे बात की और पूछा, ‘इरफान जी, हम आगे का रास्ता कैसे निकाल सकते हैं?’ कुछ युवा भी हमसे जुड़ना चाहते हैं और बातचीत चल रही है। सरकार ने 90 से 95 प्रतिशत मांगें मान ली हैं। बाकी पांच प्रतिशत के लिए कोई वैकल्पिक समाधान निकाला जाएगा।” एग्जामिनेशन माफिया भाजपा चला रही: दीपिका पांडेय सिंह वहीं, दीपिका पांडे सिंह ने कहा तमाम जो तथ्य है, वह सामने आई। इस पूरे देश में शिक्षा माफिया, एग्जामिनेशन माफिया भाजपा चला रही है। उनको अपने एजेंसीज के माध्यम से संरक्षित भी कर रही है। इन बातों को कहने के लिए जो हमारे पास तथ्य है, वह हम आपके सामने रखना चाहती हूं।
2015 से लेकर अब तक 152 पेपर लिक्स हुए हैं। उसमें बहुत संघर्ष के बाद सीबीआई जांच की घोषणा भाजपा ने की तो वह 17 एग्जाम है। छात्रों ने आंदोलन हमारे कार्रवाई शुरू करने के बाद शुरू किया है। इसे बीजेपी पीछे से इसलिए हवा दे रही है क्योंकि सीआईडी के जांच में झारखंड सरकार यह सुनिश्चित करेगी दूध का दूध पानी का पानी हो जाए। भाजपा को छात्रों के हितों से कोई सरकार नहीं: राधाकृष्ण किशोर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा – भाजपा भले ही शरीर से छात्र आंदोलन में शामिल हो, लेकिन उनका निशाना कांग्रेस पार्टी के ऊपर है। झारखंड में चल रहे छात्रों के आंदोलन में भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हुआ है। छात्रों के आंदोलन में बीजेपी शामिल होकर मगरमच्छ के आंसू बहा रही है। वास्तविकता यह है भाजपा को छात्रों के हितों से कोई सरकार नहीं है वह छात्र आंदोलन को समर्थन देकर कांग्रेस पार्टी और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर निशाना साथ रहे हैं।
Source link
