![]()
चंडीगढ़ में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के कारण ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव रहेगा। सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में होने वाले समारोह के दौरान सुबह 6:30 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक आसपास की कई सड़कें बंद रहेंगी या वाहनों को दूसरे रास्तों पर भेजा जाएगा। इन रास्तों पर केवल आपातकालीन वाहनों को जाने की अनुमति होगी। चंडीगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 15 अगस्त को घर से निकलने से पहले बदले हुए रास्तों की जानकारी रखें और अपने वाहन तय पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। सुबह 6:30 बजे से आवाजाही बंद परेड ग्राउंड सेक्टर-17 के आसपास निम्न सड़क मार्गों पर यातायात बंद या डायवर्ट रहेगा: सेक्टर-16/17/22/23 के गोलचक्कर से उद्योग पथ पर सेक्टर-22-ए स्थित गुरदियाल सिंह पेट्रोल पंप तक। पुरानी जिला अदालत, सेक्टर-17 से परेड ग्राउंड के पीछे शिवालिक होटल तक। नगर निगम कार्यालय सेक्टर-17 के पास लायंस रेस्तरां लाइट प्वाइंट से परेड ग्राउंड तक। सेक्टर-22/23 लाइट प्वाइंट से सेक्टर-16/17-22/23 के गोलचक्कर तक। सेक्टर-16/23 के छोटे चौक से सेक्टर-16/17-22/23 के गोलचक्कर तक। इन मार्गों पर कार्यक्रम खत्म होने तक आम वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। सेक्टर-22-ए मार्केट के सामने पार्किंग बंद सेक्टर-22-ए मार्केट में दुकानों के सामने सुबह 6:30 बजे से समारोह खत्म होने तक आम लोगों के वाहन खड़े नहीं हो सकेंगे। जिन खास मेहमानों के पास पार्किंग का अनुमति पत्र होगा, वे सेक्टर-16/17/22/23 गोलचक्कर यानी क्रिकेट स्टेडियम चौक से उद्योग पथ होते हुए परेड ग्राउंड पहुंच सकेंगे। उनके वाहनों की पार्किंग सेक्टर-22-ए मार्केट के सामने की जाएगी।
Source link
चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर ट्रैफिक डायवर्ट:सुबह 6:30 बजे से समारोह खत्म तक, कई सड़कें बंद रहेंगी, पार्किंग की अलग से वयस्था
