छत्तीसगढ़ के कोरबा में मिठाई और पकवान बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन बाथरूम के फर्श पर धोए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो एक ग्राहक ने बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। मामला निहारिका स्थित प्रसिद्ध न्यू दिल्ली स्वीट्स
.
वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने होटल और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की मांग की है। इसके बाद खाद्य विभाग ने जांच के निर्देश दिए हैं। विभाग के अधिकारी के मुताबिक, वीडियो के आधार पर प्रतिष्ठान संचालक को नोटिस जारी किया जाएगा।
बता दें कि इससे पहले सक्ती जिले में भी ऐसा मामला सामने आ चुका है। यहां पापा ढाबे के जेंट्स टॉयलेट के अंदर बर्तन धोने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जांच की। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर ढाबे का खाद्य लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया था।
पहले देखिये ये तस्वीरें…

बर्तन बाथरूम के फर्श पर धोए जा रहे थे, जिसका ग्राहक ने वीडियो बना लिया।

वीडियो सामने आने के बाद खाद्य विभाग ने जांच के निर्देश दिए गए हैं।

मामला निहारिका स्थित प्रसिद्ध न्यू दिल्ली स्वीट्स का है।
ग्राहक ने बनाया वीडियो, कर्मचारियों से भी की पूछताछ
बताया जा रहा है कि एक ग्राहक ने न्यू दिल्ली स्वीट्स में बर्तन बाथरूम के फर्श पर धोते हुए देखा। उसने फौरन इसका वीडियो बना लिया। वीडियो में कर्मचारी बाथरूम के अंदर फर्श पर बर्तन धोते दिखाई दे रहे हैं। ग्राहक ने कर्मचारियों से इस बारे में पूछताछ भी की। कर्मचारियों ने बताया कि कुछ तकनीकी परेशानी के कारण इमरजेंसी में वहां बर्तन धुलवाए जा रहे थे।

वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने होटल और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की मांग की है।
बाथरूम में बर्तन धोना नियमों के खिलाफ
वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने शहर के अन्य होटल और स्वीट्स दुकानों की भी जांच कराने की मांग की है। वहीं, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास भगत ने बताया कि वीडियो के आधार पर दुकान संचालक को नोटिस जारी किया जाएगा। मौके पर जांच की जाएगी।
वीडियो में दिखी स्थिति की होगी जांच, सही पाए जाने पर कार्रवाई
उन्होंने कहा कि वीडियो में दिखाई गई स्थिति सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता मानकों का पालन करना अनिवार्य है। बाथरूम जैसी जगह पर बर्तन धोना नियमों के खिलाफ है। विभाग की जांच टीम जल्द ही दुकान का निरीक्षण करेगी।
………………….
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए
टॉयलेट में बर्तन धोने पर ढाबे का लाइसेंस सस्पेंड: खाना खाने आए ग्राहक ने बनाया VIDEO, वायरल होने के बाद खाद्य विभाग की कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हरेठी स्थित पापा ढाबा का खाद्य लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। जेंट्स टॉयलेट के अंदर बर्तन धोने का वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य-औषधि प्रशासन विभाग ने जांच की। जांच में वीडियो सही पाए जाने पर विभाग ने यह कार्रवाई की है। पढ़िए पूरी खबर…
