Headlines

सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड ने किया नाबालिग से रेप:शादी का झांसा देकर ले गया, आरोपी के दोस्त ने भी किया सपोर्ट




सीकर जिले में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद आरोपी युवक नाबालिग को अपने साथ लेकर चला गया। इसके बाद उसके साथ रेप किया। इस मामले में आरोपी युवक के दोस्त ने भी उसका सपोर्ट किया। अब पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बहला-फुसलाकर ले गया सोशल मीडिया दोस्त इस संबंध में नाबालिग की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, नाबालिग की पड़ोसी जिले के रहने वाले एक युवक से सोशल मीडियो पर दोस्ती हुई थी। वह युवक 17 सितंबर को नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद नाबालिग को अलग-अलग जगह ले जाकर उसके साथ रेप किया। जैसे-तैसे आरोपी के चंगुल से निकलकर नाबालिग अपने घर पहुंची और घरवालों को आपबीती बताई। नाबालिग ने बताया कि आरोपी ने पहले उसे साथ ले जाने और शादी करने का झांसा दिया था। ऐसे में नासमझ लड़की उसकी बातों में आ गई थी। इसके बाद ही आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की के साथ रेप किया। नाबालिग लड़की को ले जाने में आरोपी युवक के दोस्त ने भी सपोर्ट किया। अब पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है। 22 साल की युवती के अश्लील वीडियो वायरल किए सीकर जिले में 22 साल की युवती के अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि गांव के ही रहने वाली आरोपी युवक के द्वारा पहले तो युक्ति के अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए गए। बाद में इन्हें आरोपी के द्वारा किसी और को शेयर कर दिया गया। अब इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *