Headlines

मंडी में 15 अगस्त से नशामुक्ति अभियान चलेगा:15 सितंबर तक हर वार्ड में प्रोग्राम; नाटक-रैलियों से किया जाएगा अवेयर




मंडी शहर को नशामुक्त, स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने एक बड़ा जनअभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत 15 अगस्त से 15 सितंबर तक शहर के सभी वार्डों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। निगम की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्षदों के अलावा सेल्फ हेल्प ग्रुप, महिला मंडल, युवक मंडल और शहर की 20 से अधिक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई अब केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी होगी। ‘मेरा मंडी–मेरा अभिमान’ नामक इस अभियान में ‘एक घंटा मंडी के नाम’ को जनभागीदारी का प्रमुख हिस्सा बनाया जाएगा। इस दौरान स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति जागरूकता, युवाओं से संवाद, खेल गतिविधियां, योग सत्र, नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैलियां और घर-घर संपर्क जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे। इसके तहत प्रत्येक वार्ड को अपनी जिम्मेदारी दी जाएगी और एक विशेष फोकस क्षेत्र तय किया जाएगा। अभियान पूरा होने के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले वार्डों और सक्रिय स्वयंसेवकों को सम्मानित करने की योजना भी है। बैठक में लोगों से विशेष अपील की गई कि नशे का काला कारोबार करने वाले व्यक्तियों को किराए पर कमरा या मकान न दें। हर परिवार अभियान से जरूर जुड़ें अभियान का मुख्य संदेश है-‘नशा छोड़ना कमजोरी नहीं, जिंदगी को चुनना है।’ नगर निगम का लक्ष्य है कि मंडी का हर परिवार इस अभियान से जुड़े और ‘मेरा मंडी–मेरा अभिमान’ को केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन बनाया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *