Headlines

तिरंगा यात्रा और गृहमंत्री के दौरे को लेकर बनी रणनीति:बीबीरानी होते हुए कोटकासिम जाएगी यात्रा, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी




किशनगढ़बास में भाजपा मंडल किशनगढ़बास और मोठूका की संयुक्त बैठक अनाज मंडी स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। मुख्य रूप से 13 अगस्त को प्रस्तावित मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा और 16 अगस्त को अलवर में होने वाली गृहमंत्री अमित शाह की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला संगठन प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी रहे। अध्यक्षता पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने की। विशिष्ट अतिथियों में जिला संगठन सह प्रभारी गौरव यादव, जिला महामंत्री अनूप यादव, मंडल अध्यक्ष मनोज मित्तल और राजकुमार राजपूत, चेयरमैन सतीश सिंघल, जिला उपाध्यक्ष राजेश बटवाड़ा, जिला मंत्री सीमा जाटव, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश कांत वशिष्ठ और छोटेलाल यादव मौजूद रहे। बीबीरानी होते हुए कोटकासिम जाएगी तिरंगा यात्रा बैठक की शुरुआत महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। मुख्य वक्ता रामहेत सिंह यादव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से 13 अगस्त को सुबह 7:30 बजे मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि यात्रा किशनगढ़बास बाईपास स्थित विश्वास यादव डब्बू के कार्यालय से शुरू होगी। इसके बाद यात्रा बीबीरानी होते हुए कोटकासिम पहुंचेगी। बीबीरानी मंदिर से राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत सहित कई नेता तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अमित शाह की रैली के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी बैठक में 16 अगस्त को अलवर में होने वाली गृहमंत्री अमित शाह की रैली को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को रैली में क्षेत्र से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारियां सौंपीं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी ने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता उसकी रीढ़ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की ओर से दिए जाने वाले प्रत्येक कार्य को नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए पूरा करने का आह्वान किया। बैठक में दोनों मंडलों के प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मंच संचालन महामंत्री जगदीश यादव ने किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *