Headlines

कुरुक्षेत्र में विवादित जमीन को लेकर परिवार पर हमला,VIDEO:लाठी-डंडे और गंडासी से पीटे, बुजुर्ग पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास; महिला समेत 4 काबू




कुरुक्षेत्र जिले के बरना गांव में 3 एकड़ विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर झगड़ा हो गया। कब्जा करने आए लोगों ने खेत में पहुंचकर परिवार पर लाठी-डंडों और गंडासी से हमला कर दिया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, हमलावरों ने उसे खेत के बीचोंबीच गिराकर लाठी-डंडे और गंडासी से हमला किया। वह बुरी तरह से घायल हो गया। साथ ही हमलावरों ने उसके ताऊ पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। हमलावरों ने परिवार के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गई। घायलों को तुरंत इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पहले से चल रहा जमीन का विवाद बरना के तनुज कुमार ने पुलिस को बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। गांव में 3 एकड़ जमीन को लेकर उनका एक महिला के साथ काफी समय से विवाद चल रहा है। इस जमीन पर उनका कब्जा है। कुछ दिन पहले रामफल, अकुंश और खुशी राम ने उसे जमीन का कब्जा छोड़ने के लिए कहा था। इस पर उसने मामला पंचायत के स्तर पर सुलझाने की बात कही थी। लाठी-डंडे और ट्रैक्टर लेकर खेत में पहुंचे शिकायत के मुताबिक, सुबह उसकी चाची और ताऊ रणधीर खेत में काम कर रहे थे। आरोप लगाया कि इसी दौरान रामफल अपनी पत्नी, बेटे अकुंश, रविन्द्र उर्फ बिंदर, खुशी राम की पत्नी, आशीष, रामफल की बहन, जोगिंद्र सिंह निवासी अटावला, गुरलाल सिंह निवासी भौर सैयदां, गुरविंद्र उर्फ बिंदर सिंह निवासी कठाना ट्रैक्टर और लाठी-डंडे लेकर खेत पर आ गए। समझाने पर मारी गंडासी सूचना पाकर वह भी मौके पर पहुंचा और उन लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। तभी रविन्द्र ने उसके ताऊ रणधीर पर ट्रैक्टर चढ़ाने और टक्कर मारने की कोशिश की। इसके बाद रामफल ने उसके सिर पर गंडासी से वार कर दिया। चोट लगने से वह जमीन पर गिर गया। इसी दौरान अन्य ने भी उस पर लाठी-डंडे और गंडासी से हमला किया। 3 आरोपी पकड़े- सुरेंद्र कुमार केयूके थाना के SHO सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में महिला समेत 4 आरोपी रामफल उर्फ काला, रविन्द्र सिंह उर्फ बिंदर और गुरलाल सिंह को गिरफ्तार किया है। महिला आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया, जबकि तीनों आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *