![]()
बेमेतरा: साजा थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अवैध सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से ₹1,920 नकद, दो मोबाइल फोन और सट्टा-पट्टी सहित कुल ₹16,920 का सामान जब्त किया गया। पुलिस को साजा थाना क्षेत्र के ग्राम सोमईकला स्थित धान संग्रहण केंद्र के पास सट्टा खिलाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। वहां प्रदीप कुमार साहू (34) निवासी सोमईकला सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में प्रदीप साहू ने बताया कि वह दुर्ग जिले के ग्राम मेडेसरा निवासी तेजेन्द्र उर्फ सोनू (32) और जीवन लाल पटेल (32) के लिए सट्टा-पट्टी लिखता था। वह पर्ची की फोटो मोबाइल के जरिए इन दोनों आरोपियों को भेजता था और इसके बदले उसे पैसे मिलते थे। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 और संगठन बनाकर सट्टा-पट्टी लिखवाने के आरोप में BNS की धारा 112(1) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब, गांजा, नशीले पदार्थ, जुआ और सट्टा सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Source link
साजा में सट्टा खिलाते 3 आरोपी गिरफ्तार:साइबर सेल की कार्रवाई, ₹16,920 का सामान जब्त
