![]()
मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद राजीव गांधी जलाशय (खुड़िया डेम) की नहर टूट गई। नहर फूटने से लाखों लीटर पानी आसपास के खेतों में फैल गया, जिससे किसानों की फसलें प्रभावित हुईं। लगातार बारिश के कारण मरम्मत कार्य 24 घंटे बाद शुरू किया जा सका। सोमवार को हुई तेज बारिश के दौरान नहर का एक बड़ा हिस्सा पानी के दबाव और तेज बहाव के कारण ढह गया। इसके बाद लाखासार और लोरमी के बीच स्थित खेतों में तेजी से पानी भर गया। कई खेत पूरी तरह जलमग्न हो गए और तालाब जैसे नजर आने लगे। बारिश के चलते मरम्मत में हुई देरी लगातार बारिश और जलभराव की स्थिति के कारण विभाग तत्काल मरम्मत कार्य शुरू नहीं कर सका। मौसम सामान्य होने के बाद जल संसाधन विभाग ने जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत शुरू कर दी है। मिट्टी कटाव बना वजह जल संसाधन उपसंभाग लोरमी के एसडीओ शंकर गेंदले ने बताया कि भारी बारिश से नहर के किनारे की मिट्टी का कटाव हो गया, जिससे नहर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि मरम्मत का कार्य जारी है और जल्द से जल्द पानी के बहाव को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।
Source link
मुंगेली में भारी बारिश में फूटी खुड़िया डेम की नहर:24 घंटे बाद शुरू हुआ मरम्मत कार्य, किसानों के खेतों में भरा पानी
