Headlines

इंदौर में 3 TI बने DSP, नई पदस्थापना सीपी ऑफिस:ग्वालटोली, परदेशीपुरा और रावजी बाजार थाने को मिले नए टीआई




इंदौर में प्रमोशन में परदेशीपुरा, रावजी बाजार और छोटी ग्वालटोली टीआई को डीएसपी बनाया गया था। इन्हें सोमवार शाम सीपी कार्यालय में अटैच किया गया। वहीं, इन थानों की कमान नए थाना प्रभारियों को दी गई है। इसके साथ ही डीआरपी लाइन से क्राइम ब्रांच में दो नए थाना प्रभारियों की पोस्टिंग हुई है। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने सोमवार शाम एक लिस्ट जारी की। जिसमें रावजी बाजार में डीएसपी उमेश यादव, परदेशीपुरा में आरडी कानवा और छोटी ग्वालटोली में संजू कामले को पुलिस आयुक्त कार्यालय में अटैच किया गया। तीनों टीआई से प्रमोशन होकर डीएसपी बने थे। तीनों थाने में नए प्रभारी, 2 अफसर क्राइम ब्रांच में रावजी बाजार की कमान दीप सिंह, परदेशीपुरा में पंकज द्विवेदी और जितेंद्र यादव को छोटी ग्वालटोली की कमान सौंपी गई। वहीं, डीआरपी लाइन से लोकेन्द्र सिंह खडैत और राजकुमार रघुवंशी को क्राइम ब्रांच में पदस्थ किया गया है। दूसरी बार परदेशीपुरा भेजे गए पंकज द्विवेदी टीआई पंकज द्विवेदी को दूसरी बार परदेशीपुरा की कमान मिली है। वह सीनियर टीआई हैं। लेकिन विभागीय जांच के चलते पिछले दिनों आई लिस्ट में उनका प्रमोशन नहीं हुआ। वहीं, जितेंद्र यादव को सोनाकांड में तुकोगंज से हटाकर क्राइम ब्रांच लाया गया था। करीब 5 माह बाद उन्हें फिर थाने भेजा गया है। दीप सिंह की रावजी बाजार में पहली पोस्टिंग है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *