Headlines

सोनीपत में प्रेम-प्रसंग के चलते स्टूडेंट ने किया सुसाइड:हॉस्टल में मिली डायरी; लिखा- मैं तुझको प्यार करता था, लेकिन तू मुझे नहीं मिली




सोनीपत जिले के मुरथल में स्थित आईआईटीएम कॉलेज में बी फार्मा फाइनल ईयर में पढ़ने वाले एक छात्र हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला। गार्ड और सहयोगी ने उसे नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बिहार के बेगूसराय निवासी छात्र प्रणव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, परिजनों ने छात्र की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। मौके पर पुलिस को एक डायरी मिली, जिसमें लिखा हुआ है कि मैं तुझको प्यार करता था। लेकिन तू मुझे नहीं मिली। मैं तुझे हमेशा याद रखूंगा। अगर मैं जी सका तो कोशिश करूंगा। हॉस्टल के कमरे में फंदे पर मिला छात्र प्रणव कुमार मुरथल स्थित आईआईटीएम कॉलेज में बी फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। रविवार रात करीब 12 बजे परिजनों को उसके दोस्त के माध्यम से सूचना मिली कि प्रणव ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली है। सूचना के बाद हॉस्टल के गार्ड और सहयोगी ने उसे फंदे से नीचे उतारा और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीन साल पहले लिया था कॉलेज में दाखिला प्रणव के मामा दलीप कुमार के अनुसार वह मूल रूप से बिहार के बेगूसराय का रहने वाला था। करीब 3 साल पहले उसने मुरथल स्थित आईआईटीएम कॉलेज में बी फार्मा कोर्स में दाखिला लिया था। परिजनों के मुताबिक वह पढ़ाई में काफी होनहार था और अपनी कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करता था। परिवार के अनुसार उसका बी फार्मा कोर्स वर्ष 2027 में पूरा होना था। रविवार शाम पिता से हुई थी बातचीत परिजनों ने बताया कि रविवार शाम प्रणव की अपने पिता से फोन पर बातचीत हुई थी। इस दौरान उसने घरवालों को सब कुछ सामान्य बताया था। उसने किसी तरह की परेशानी या समस्या होने की बात नहीं कही थी। इसके कुछ घंटे बाद ही परिवार को उसकी मौत की सूचना मिली। प्रेम प्रसंग और पैसों के दबाव की बात सामने आई परिजनों का कहना है कि प्रणव के दोस्तों से बातचीत में उन्हें उसके प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली है। परिवार का आरोप है कि जिस लड़की के साथ उसका प्रेम संबंध था, वह कथित तौर पर उस पर पैसों को लेकर दबाव बनाती थी। हालांकि, इस संबंध में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मां ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का लगाया आरोप प्रणव की मां का आरोप है कि उनके बेटे ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी षड्यंत्र के तहत हत्या की गई है। उनका कहना है कि बेटे की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। उन्होंने मामले की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कॉलेज प्रशासन पर जानकारी छिपाने का आरोप परिजनों ने कॉलेज प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें प्रणव की मौत की स्पष्ट जानकारी कॉलेज प्रशासन या अन्य विद्यार्थियों की ओर से नहीं दी गई। परिवार के मुताबिक एक छात्र ने उन्हें फोन कर बताया कि प्रणव की हालत गंभीर है और वह अस्पताल में है, इसलिए वे आकर उसे देख लें। इकलौता बेटा था प्रणव परिजनों के अनुसार प्रणव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके परिवार में अब माता-पिता और एक बहन रह गए हैं। बेटे की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मां का कहना है कि उनका बेटा पढ़ाई में काफी अच्छा था और हाल में हुई परीक्षाओं में भी उसने बेहतर प्रदर्शन किया था। पुलिस कर रही मामले की जांच पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्र की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। मुरथल थाना प्रभारी राजीव कुमार का कहना है कि 174 की कार्रवाई करके शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मौके पर एक डायरी मिली है और डायरी में प्रणव अपने जीवन से जुड़ी हुई बातें लिखता था। डायरी में लिखा हुआ है कि मैं तुझको प्यार करता था। लेकिन तू मुझे नहीं मिली। मैं तुझे हमेशा याद रखूंगा। अगर मैं जी सका तो कोशिश करूंगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *