![]()
कनाडा में सिखों और भारतीय समुदाय पर नस्लीय और नफ़रत से प्रेरित हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला दक्षिण एडमॉन्टन का है, जहां टैमरैक-वे (Tamarack Way) स्थित वॉलमार्ट सुपरसेंटर के अंदर एक सिख ट्रक ड्राइवर पर नस्लीय व धार्मिक टिप्पणियां करते हुए बर्बरतापूर्वक हमला किया गया। हमले में पीड़ित की दाढ़ी खींची गई, मुंह पर घूंसे मारे गए और उनकी दस्तार (पगड़ी) उतार दी गई। गंभीर रूप से घायल पीड़ित की पहचान ब्रिटिश कोलंबिया (B.C.) से आए ट्रक ड्राइवर तलविंदर सिंह अटवाल के रूप में हुई है, जो काम के सिलसिले में एडमॉन्टन आए हुए थे। ये पूरी घटना गुरुवार, 6 अगस्त की है। जिसका वीडियो 9 अगस्त को सामने आया। लेकिन, 12 अगस्त को इस वीडियो की पुष्टि तब हुई, जब वर्ल्ड सिख ऑर्गेनाइजेशन की इस मामले में एंट्री हुई। अब सोशल मीडिया पर मामला गर्माता देख एडमॉन्टन पुलिस सर्विस की ‘हेट क्राइम यूनिट’ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर लोग इसे नस्ली हमला बता रहे हैं और स्थानीय पुलिस से हमलावर पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। नस्लीय टिप्पणियां कीं, मुंह पर मारा घूंसा और दाढ़ी खींची स्थानीय मीडिया के मुताबिक 6 अगस्त को पीड़ित तलविंदर सिंह अटवाल वॉलमार्ट स्टोर के अंदर मौजूद थे, तभी एक अज्ञात युवक और युवती ने उन्हें निशाना बनाया। दोनों ने अटवाल पर नस्लवादी और धार्मिक रूप से आपत्तिजनक फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। जब अटवाल ने इसका विरोध किया, तो हमलावर युवक ने उन पर हमला कर दिया। आरोपी ने अटवाल के चेहरे पर ज़ोरदार घूंसा मारा और उनकी दाढ़ी खींचकर उन्हें ज़मीन पर पटक दिया। इस धक्का-मुक्की और मारपीट के दौरान अटवाल ज़मीन पर गिर पड़े और उनकी दस्तार (पगड़ी) आंशिक रूप से सिर से उतर गई। घटना के बाद पूरे सिख समुदाय में भारी रोष व्याप्त है। पुलिस पहुंचने से पहले भागे आरोपी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस स्टोर के अंदर हुए इस घटनाक्रम के बाद आरोपी युवक और युवती पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म YEGWAVE पर भी तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। फिलहाल, एडमॉन्टन पुलिस सर्विस (EPS) की ‘हेट क्राइम यूनिट’ ने इस पूरे मामले की जांच एक संभावित नफ़रत से प्रेरित अपराध के रूप में शुरू कर दी है। पुलिस संदिग्धों की पहचान के लिए वॉलमार्ट स्टोर के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। बाणा पहना होने के कारण किया गया टारगेट: WSO की कड़ी निंदा इस शर्मनाक घटना की वर्ल्ड सिख ऑर्गनाइजेशन ऑफ कनाडा (WSO) ने कड़े शब्दों में निंदा की है। ऑर्गनाइजेशन के लीगल काउंसिल बलप्रीत सिंह ने इस हमले पर गहरा रोष जताते हुए कहा कि यह पूरी तरह से स्पष्ट है कि यह एक नस्लीय हमला था। हमारा सिख भाई वॉलमार्ट के अंदर पूरे बाणे में जा रहा था और उसे इसी वजह से टारगेट किया गया। बलप्रीत सिंह ने कहा कि यह बेहद अस्वीकार्य घटना है। हम उम्मीद करते हैं कि एडमॉन्टन पुलिस इसे बेहद गंभीरता से लेगी। वीडियो में साफ दिख रहे हमलावर युवक, जिसने धक्का-मुक्की और मारपीट की, और उसके साथ मौजूद महिला, जिसने भाई की दाढ़ी खींची, दोनों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, पीड़ित तलविंदर सिंह अटवाल ने स्थानीय मीडिया के सामने घटना के बाद मौके पर पहुंचे शुरुआती पुलिस अधिकारी की कार्यशैली और ढिलाई पर गहरी निराशा और असंतोष व्यक्त किया है। अटवाल का आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। वीडियो में क्या दिख रहा है, विस्तार से पढ़िए… सबसे पहले यादविंदर सिंह नाम के युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। युवक ने बताया कि कनाडा में पंजाबियों के साथ मारपीट अब आम होने लगी है। हालांकि जिस युवक को पीटा, उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वीडियों में लोग पुलिस को फोन लगाते हुए नजर आए। लोगों ने कहा कि 1 घंटे से भी ज्यादा समय हो गया है, लेकिन कनाडा पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घटना को लेकर पुलिस का कोई आधिकारिक बयान अभी नहीं आया है। धक्का-मुक्की के बाद मारा मुक्का: घटना 6 अगस्त की है, लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है। वॉल्मार्ट स्टोर के अंदर कैनेडियन और पंजाबी युवक खड़े नजर आते हैं। अन्य लोग शॉपिंग के लिए ट्रॉलियां ले जाते हुए दिखते हैं। अचानक दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है। इस बीच कनाडा का युवक सिख युवक को धक्का मार देता है। इससे सिख युवक की दस्तार और केस खुल जाते हैं। केस और दस्तार संभालते हुए पंजाबी युवक मुश्किल से खड़ा होता है। मुक्का मारकर भाग जाता है युवक: पंजाबी युवक धक्का मारने का कारण पूछता है तो कनाडा का युवक फिर उस पर हमला कर देता है। सिख युवक हमले से बचने का प्रयास करता है, लेकिन मुक्का उसकी नाक पर लग जाता है। इससे वह फर्श पर गिर जाता है और 20 मिनट तक वहां से हिल नहीं पाता। इस बीच, जैसे ही वहां पंजाबी समुदाय के दूसरे लोग एकत्रित होने लगे, कनाडाई युवक मौके से भाग गया। पुलिस को फोन करने पर भी कोई नहीं पहुंचा: पंजाबी कम्युनिटी के कनाडा में रह रहे लोगों ने तुरंत सिख युवक को संभाला और उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन युवक दर्द में कराहता रहा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को फोन किया और एक घंटे तक पुलिस आने का इंतजार करते रहे, लेकिन कनाडा की पुलिस मौके पर नहीं आई। लोगों ने इसका विरोध भी जताया और कहा कि पुलिस भी यहां पंजाबियों का साथ नहीं दे रही। 10 बार पुलिस को कॉल की गई मौके पर मौजूद एक अन्य पंजाबी परविंदर ने बताया कि घटना को लेकर कनाडा पुलिस को आधे घंटे के अंदर 10 बार कॉल की, लेकिन कोई नहीं आया। अगर यही घटना गोरे के साथ हुई होती तो 2 मिनट में पुलिस टूं-टूं करते हुए पहुंच जाती। उनसे कहा कि यहां पर केवल युवक ही नहीं महिलाएं भी हमारी दाढ़ियों को हाथ डाल रही हैं। पुलिस का बयान नहीं आया सामने उसने कहा कि जब ब्राउन कम्युनिटी कानून के लूपहोल्स सीख लेगी तो रेसिस्ट्स पर हमले हो सकते हैं। एडमंटन पुलिस सेवा की ओर से कोई प्रेस रिलीज नहीं आई। न तो घायल व्यक्ति की पहचान बताई गई, न चोट की स्थिति और न ही किसी गिरफ्तारी की जानकारी। स्टोर के कैमरे भी फिलहाल सार्वजनिक नहीं किए गए।
Source link
कनाडा में सिख ट्रक ड्राइवर पर फिर नस्लीय हमला:एडमॉन्टन के वॉलमार्ट में दाढ़ी खींची, घूंसा मारा और उतारी दस्तार, हेट क्राइम यूनिट जांच में जुटी, WSO ने की सख्त कार्रवाई की मांग
