Headlines

जोधपुर में कार का कांच तोड़कर ढाई लाख रुपए पार:3 शातिर बदमाश गिरफ्तार; आरोपियों से टैक्सी की जब्त




जोधपुर की सरदारपुरा थाना पुलिस ने नेहरू पार्क के पास खड़ी कार का कांच तोड़कर 2.50 लाख की नकदी पार करने वाले तीन शातिर बदमाशों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई पैसेंजर टैक्सी भी जब्त कर ली है। पुलिस के अनुसार, प्रथम बी रोड निवासी रामस्वरूप प्रजापत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर को दोपहर करीब 4:30 बजे उन्होंने अपनी ब्रेजा कार नेहरू पार्क के पास खड़ी की थी। कार के डैशबोर्ड में 2.50 लाख नकद रखे थे। इसके बाद वे पार्षद के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में चले गए थे। रात करीब 10:30 बजे वापस लौटे तो कार की आगे की सीट का कांच टूटा मिला और डैशबोर्ड में रखे ढाई लाख रुपये गायब थे। डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। सीआई किशनलाल विश्नोई की अगुवाई में टीम ने तकनीकी सहायता व मुखबिर की सूचना के आधार पर 24 घंटे में आरोपियों को दबोच लिया। मामले में जितेन्द्र (37) पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी गुलाब बाग, सरदारपुरा, मोनु (26) पुत्र संजू निवासी बरकत खां कॉलोनी, आखलिया चौराहा, मोहम्मद आमिर (23) पुत्र तुराब अली निवासी प्रतापनगर, जोधपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से चुराई गई नकदी की बरामदगी को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *