![]()
रीवा में नशीली सिरप की बिक्री के खिलाफ रविवार को शहीद भगत सिंह सेवा समिति ने अनूठे अंदाज में विरोध जताया। समिति के सदस्य कोरेक्स की खाली शीशियों की माला पहनकर अग्रसेन चौक और कोठी कंपाउंड पहुंचे। यहां झाड़ू लगाकर नशामुक्ति और स्वच्छता का संदेश दिया। कोरेक्स की खाली शीशियों की माला पहनकर पहुंचे
समिति अध्यक्ष सुजीत द्विवेदी ने कहा कि नशीली सिरप के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने इंटरनेट पर रीवा को ‘कोरेक्स सिटी ऑफ इंडिया’ कहे जाने की बात का जिक्र करते हुए इसे शहर के लिए चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आने की जरूरत है। बोले- नशे से परिवार भी प्रभावित
सुजीत द्विवेदी ने कहा कि नशे की लत युवाओं के स्वास्थ्य के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करती है। युवा देश का भविष्य हैं, इसलिए बच्चों को नशे से दूर रखना सभी की जिम्मेदारी है। सेवा और जनजागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम
समिति के अनुसार, कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम और गांधी जयंती के तहत 2 से 8 अक्टूबर तक आयोजित स्वच्छता एवं नशामुक्ति अभियान का हिस्सा था। कार्यक्रम में सुजीत द्विवेदी, उमा द्विवेदी, वसुंधरा, विशाल, प्रगति और भारत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। समिति ने लोगों से नशे के खिलाफ सामूहिक रूप से आवाज उठाने की अपील की।
Source link
कोरेक्श की खाली शीशियों की माला पहनकर प्रदर्शन:रीवा में नशे की बिक्री को बताया जिले की बदनामी; परिवार हो रहे प्रभावित
