![]()
गुरुग्राम मेंके पॉश इलाके सेक्टर-29 स्थित एक सार्वजनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल कार चार्जिंग स्टेशन पर अपनी गाड़ी चार्ज कर रही एक महिला कैब ड्राइवर के सामने शर्मनाक हरकत का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि बगल में खड़ी दूसरी कैब के चालक ने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए अपने मोबाइल पर खुलेआम अश्लील कंटेंट देखना शुरू कर दिया और उसने जानबूझकर अपने मोबाइल की स्क्रीन महिला ड्राइवर की तरफ कर रखी थी। महिला ड्राइवर का आरोप है कि दूसरे ड्राइवर न सिर्फ अश्लील वीडियो देख रहा था, बल्कि वह लगातार अपने फोन की स्क्रीन को उसकी कार की खिड़की की तरफ घुमाए हुए था ताकि महिला को वह सब दिखे। शुरुआत में महिला ड्राइवर ने माहौल खराब होने के डर से इस घिनौनी हरकत को नजरअंदाज करने की कोशिश की और काफी देर तक बर्दाश्त किया। हालांकि, जब आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुईं तो महिला ने हिम्मत दिखाई। उसने तुरंत अपना मोबाइल फोन निकाला और अश्लील हरकत कर रहे उस कैब ड्राइवर का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। महिला ने उसकी शिकायत सिक्योरिटी स्टाफ और पुलिस को करने की बात कही है। हालांकि अभी तक पुलिस के पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं पहुंची है। गाड़ी चार्जिंग के दौरान हुई घटना
पीड़ित महिला कैब ड्राइवर सेक्टर-29 स्थित ‘टाटा इंटीरियर’ के पास ईवी चार्जिंग स्टेशन पर अपनी गाड़ी चार्ज करने पहुंची थी। उसने अपनी कार को चार्जिंग पॉइंट पर लगाया और चार्जिंग प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार करते हुए अपनी गाड़ी के अंदर ही बैठ गई। इसी दौरान उसके बगल में एक अन्य कैब भी चार्जिंग पर खड़ी थी, तो उस कैब का चालक गाड़ी में बैठकर काफी देर तक अपने मोबाइल फोन पर बेहद आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो देखने लगा। सुरक्षाकर्मियों से शिकायत और वीडियो वायरल
महिला ड्राइवर ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत गाड़ी से उतरकर वहां मौजूद पार्किंग के सिक्योरिटी स्टाफ को मामले की जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही, समाज में ऐसे मनचलों को बेनकाब करने के लिए युवती ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर कर दिया। सोशल मीडिया पर यूजर कर रहे कमेंट्स सोशल मीडिया पर वीडियो आते ही यह तेजी से वायरल हो गया और लोग आरोपी ड्राइवर को गलत बता रहे हैं। वहीं महिला के इस साहसी कदम की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों ने युवती को भी गलत ठहराया और कहा कि वह अपनी गाड़ी में देख रहा था, आपको तो कुछ नहीं कहा।
Source link
गुरुग्राम में ईवी-चार्जिंग स्टेशन पर कैब ड्राइवर की शर्मनाक हरकत:महिला ड्राइवर के सामने अश्लील वीडियो देखने लगा, पीड़िता ने वीडियो बना कर किया वायरल
