सीकर में‘भास्कर समाधान’ पर शहरवासियों की ओर से सड़क, जलभराव, पेयजल और नाली से जुड़ी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। बारिश के बाद कई इलाकों में सड़कों पर पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित है, वहीं पाइपलाइन लीकेज और नाली ओवरफ्लो की समस्या से भी लोग परे
.
दैनिक भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…
पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली…
जेईएन हेमंत सैनी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’
सिल्वर जुबिली रोड से रघुराज ने समस्या पोस्ट की थी कि बिसयतियन मोहल्ले में कई दिनों से पाइपलाइन लीकेज की समस्या बनी हुई है। लीकेज के कारण सड़क पर पानी जमा हो रहा था, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद जेईएन हेमंत सैनी ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम के माध्यम से पाइपलाइन लीकेज को ठीक करवाकर समस्या का समाधान कराया। इससे सड़क पर जलभराव की समस्या दूर हुई और क्षेत्रवासियों को राहत मिली। त्वरित कार्रवाई के लिए जेईएन हेमंत सैनी को आज का ‘स्टार ऑफिसर’चुना गया।

त्वरित कार्रवाई के लिए जेईएन हेमंत सैनी को आज का ‘स्टार ऑफिसर’चुना गया।
लीकेज की समस्या से मिली राहत
सिल्वर जुबिली रोड से रघुराज ने समस्या पोस्ट की थी कि बिसयतियन मोहल्ले में कई दिनों से पाइपलाइन लीकेज की समस्या बनी हुई है। सड़क पर जलभराव की समस्या भी बनी हुई थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की टीम के माध्यम से लीकेज की समस्या का समाधान करवा दिया है। जिससे सड़क पर जलभराव और कीचड़ की समस्या से राहत मिली।

संबंधित विभाग की टीम के माध्यम से लीकेज की समस्या का समाधान करवा दिया है।
स्ट्रीट लाइट की समस्या का हुआ समाधान
राधा किशनपुरा से आशिष श्रीवास्तव ने समस्या पोस्ट की थी कि आरटीओ ऑफिस रोड पर कई दिनों से लाइट बंद है। बिजली विभाग को भी कई बार अवगत कराने के बाद भी कोई स्थाया समाधान नहीं किया गया है। गली में अंधेरा होने के कारण रात के समय में बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर के समस्या का समाधान करवा दिया है। इससे क्षेत्र में रोशनी बहाल हुई और लोगों को राहत मिली।

संबंधित विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर के समस्या का समाधान करवा दिया है।
अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है…
टूटी सड़क और जलभराव से परेशान
सीकर बाईपास के गोकुल विहार से मनोज कुमार सैनी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि बरसात के पानी से सड़क पर जलभराव की समस्या हो गई है। सड़क पर वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क पर जलभराव के कारण कई गड्ढे भी हो गये है। स्थानीय लोगों ने जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है।

बरसात के पानी से सड़क पर जलभराव की समस्या हो गई है।
सड़क पर जमा पानी से आवागमन बाधित
पिपराली सर्किल से चेतन ने समस्या पोस्ट कर बताया कि पिपराली बाईपास चौराहा पर सड़क पर बहुत ज्यादा पानी जमा हो गया है। पानी के निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर रोजाना पानी जमा रहता है। सड़क पर हजारों की संख्या में वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। स्थानीय लोगों ने जल्द पानी निकासी की व्यवस्था करवाने की मांग की है।

पिपराली बाईपास चौराहे की सड़क पर बहुत ज्यादा पानी जमा हो गया है।
पानी की पाइपलाइन लीकेज से परेशान
कंवरपुरा रोड के कुमावत नगर से राकेश सैनी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि पिछले कई महीनों से पानी की पाइपलाइन टूटी हुई है। जिसके चलते पेयजल सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण कॉलोनीवासियों ने जलदाय विभाग से पाइपलाइन की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है।

पिछले कई महीनों से पानी की पाइपलाइन टूटी हुई है।
ओवरफ्लो नाली के कारण फैल रही गंदगी
पिपराली रोड से विकास सैनी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि संजय रेस्टोरेन्ट के सामने आए दिन नाली ओवरफ्लो हो जाती है। नाली का गंदा पानी रोड पर जमा हो जाता है। जिससे सड़क पर गंदगी और बदबू बढ़ जाती है। सड़क से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने जल्द नाली की सफाई करवाने की मांग की है।

संजय रेस्टोरेन्ट के सामने आए दिन नाली ओवरफ्लो हो जाती है।
‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए…
10.जेईएन पिंकी मीणा बनी ‘स्टार ऑफिसर’:टूटी सड़क, जलभराव, सीवर जैसी जनसमस्याओं पर समाधान जारी
