Headlines

Haryana ACB Chief Arshinder Chawla Fake Facebook ID Warning


हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के चीफ IPS अधिकारी डॉ. अरशिदर चावला के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। फर्जी प्रोफाइल के जरिए लोगों को मैसेज भेजे जाने की आशंका के बीच अधिकारी ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों को सतर्क कि

.

डॉ. चावला ने अपनी फेसबुक पोस्ट में स्पष्ट किया कि उनकी केवल एक ही आधिकारिक फेसबुक आईडी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि उनके नाम से किसी अन्य फर्जी प्रोफाइल या आईडी से आने वाले मैसेज पर भरोसा न करें और न ही ऐसे मैसेज को स्वीकार करें।

एसीबी चीफ के द्वारा जारी किया गया संदेश।

एसीबी चीफ के द्वारा जारी किया गया संदेश।

फेक आईडी से आने वाले मैसेज से रहें सावधान

आईपीएस अधिकारी ने पोस्ट में लिखा, “कृपया किसी भी फेक आईडी से आए मैसेज को स्वीकार न करें। यह मेरी एकमात्र और आधिकारिक Facebook ID है।” उन्होंने लोगों को विशेष रूप से आगाह करते हुए कहा कि उनके नाम से किसी अन्य फर्जी प्रोफाइल या आईडी से भेजे गए मैसेज पर विश्वास न करें।

IPS अरशिंदर चावला की फर्जी फेसबुक आईडी पर लगाई गई फोटो।

IPS अरशिंदर चावला की फर्जी फेसबुक आईडी पर लगाई गई फोटो।

इन IPS के नाम से भी बन चुकी फर्जी प्रोफाइल….

  • डॉ. राजश्री (IPS): करनाल में उनके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से संपर्क करने और पैसे मांगने का मामला सामने आया था।
  • पंकज नैन (DIG): उनके नाम से भी फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई थी और लोगों से रुपये मांगने की कोशिश की गई थी।
  • ओम प्रकाश नरवाल (IG, South Range Rewari): जुलाई 2026 में उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
  • कंवरदीप कौर (SSP Chandigarh) : उनके नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर लोगों से पैसे मांगने के मामले में जनवरी 2025 में आरोपी गिरफ्तार हुआ था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *