छत्तीसगढ़ के सक्ती में 1.31 करोड़ के धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ करते दिखा। उनका कहना था कि कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के कहने पर वह टॉयलेट साफ कर रहा था। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने आरोपों को सिरे से खार
.
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि यह वीडियो एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। उसके खिलाफ चल रही भ्रष्टाचार की कार्रवाई से बचने के लिए ऐसे आरोप लगा रहा है। अगर हमने ऐसा कराया होता तो उसके पास वीडियो कैसे आता। वह कहीं भी जाकर टॉयलेट साफ कर वीडियो बना सकता है।
बता दें कि मामले की शिकायत छत्तीसगढ़ मानवाधिकार आयोग में भी की गई है। हालांकि, वीडियो एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, इस मामले में डभरा थाना पुलिस ने शशिकांत महंत को गिरफ्तार कर लिया है।

धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत हाथ से टॉयलेट साफ करता दिखा।

आरोप है कि कलेक्टर के कहने पर शशिकांत महंत टॉयलेट साफ कर रहा था।

शशिकांत महंत इस मामले की शिकायत मानव आयोग से भी की है।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, पुटीडीह धान खरीदी केंद्र का मामला नवंबर 2025 में सामने आया था। उस समय अधिकारियों को धान की बोरियों में मिट्टी मिलाए जाने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान करीब 4200 क्विंटल धान की कमी मिली।आरोप है कि कमी को छिपाने के लिए धान की बोरियों में मिट्टी मिलाकर भेजने की तैयारी की जा रही थी।
इससे सरकार को करीब 1.31 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है। मामले में शुरुआत में धान खरीदी केंद्र प्रभारी प्रकाश महंत के खिलाफ ही FIR दर्ज की गई थी। बाद में सहकारिता विभाग की जांच में संस्था प्रबंधक शशिकांत महंत, कंप्यूटर ऑपरेटर द्रोण प्रताप शांडिल्य और प्राधिकृत अधिकारी श्यामा बाई की भूमिका भी सामने आई।

जांच के बाद तीन लोगों के खिलाफ FIR के निर्देश
जांच के बाद 29 मई 2026 को शशिकांत महंत, द्रोण प्रताप शांडिल्य और श्यामा बाई के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। इस बीच शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट पहुंचकर टॉयलेट साफ करता दिखा। 6 अगस्त 2026 को उसने मानवाधिकार आयोग में कलेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
कलेक्टर के निर्देश पर टॉयलेट साफ करने का दावा
शशिकांत महंत का कहना है कि कलेक्टर के कहने पर वह टॉयलेट साफ कर रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने लगाए गए आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि घोटाले में हुई कार्रवाई से बचने के लिए उसने मनगढ़ंत कहानी गढ़ी है।
न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल
हालांकि, इस पूरे मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
……………………
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
1 बोरी धान में 10 किलो मिट्टी-कंकड़ मिलाते पकड़ाए प्रभारी: सक्ती के धान खरीदी केंद्र में गड़बड़ी; 8 हजार बोरा धान गायब मिला

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में धान में मिट्टी और कंकड़ मिलाए जाने का मामला सामने आया है। 19 जनवरी की रात खाद्य विभाग की टीम डभरा ब्लॉक के पुटीडीह धान खरीदी केंद्र में निरीक्षण के लिए पहुंची थी। जांच टीम ने पाया कि खरीदी प्रभारी प्रकाश महंत किसानों से खरीदे गए धान में 5 से 10 किलो तक मिट्टी और कंकड़ मिलाकर वजन पूरा करने का प्रयास कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…
