Headlines

उज्जैन में निकलीं दो तिरंगा यात्राएं:कलेक्टर-एसपी समेत अफसर घोड़े पर सवार होकर निकले, स्कूली बच्चों ने लगाए देशभक्ति के नारे




स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को उज्जैन में दो तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। पहली यात्रा पुलिस और प्रशासन की ओर से हुई, जबकि दूसरी नगर निगम ने आयोजित की। दोनों यात्राओं में बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिसकर्मी, स्कूली विद्यार्थी और आम लोग शामिल हुए। घोड़े पर सवार होकर निकले कलेक्टर-एसपी पुलिस और प्रशासन की तिरंगा यात्रा की शुरुआत दशहरा मैदान से हुई। कलेक्टर, एसपी प्रदीप शर्मा और नगर निगम कमिश्नर समेत अधिकारी पुलिस के घोड़ों पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा मुंगी चौराहे से होते हुए टावर चौक पहुंची। इसमें पुलिस बैंड, अश्वारोही दल, पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी, एनआरएस, स्काउट और बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। तिरंगा हाथों में लेकर निकले दल ने शहर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। शहीद पार्क से निकली दूसरी तिरंगा यात्रा नगर निगम की ओर से आयोजित दूसरी यात्रा शहीद पार्क से शुरू हुई। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीत और नारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। यात्रा टावर चौक, चामुंडा माता चौराहा, देवास गेट और मालीपुरा चौराहा होते हुए फव्वारा चौक पहुंची। यहां ध्वजारोहण के बाद यात्रा का समापन किया गया। इस यात्रा में महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव, विधायक, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी शामिल हुए। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल नजर आया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *