Headlines

बीकानेर के नोखा में ओबीसी का सभापति होगा:खाजूवाला और लूणकरनसर में भी ओबीसी सभापति, नापासर में एससी महिला को मौका




प्रदेश में नगर निकाय चुनावों के लिए नगर पालिकाओं के अध्यक्ष, नगर परिषद के सभापति और नगर निगमों के महापौर की लॉटरी गुरुवार को निकाली गई। थोड़ी देर में बीकानेर नगर निगम के सभापति के आरक्षण की घोषणा होगी। इस बीच बीकानेर के नोखा की नगर पालिका को ओबीसी ओपन किया गया है। यहां ओबीसी की महिला या पुरुष दोनों को अवसर मिलेगा। वहीं खाजूवाला और लूणकरनसर में भी ओबीसी महिला या पुरुष सभापति हो सकते हैं। ये दोनों नई पालिका है। वहीं नापासर में पहली पालिका चुनाव में एससी महिला को अवसर मिलेगा। बीकानेर में कुल 80 वार्ड हैं। पिछले साल यहां बीजेपी का बोर्ड बना था, जिसमें मेयर सुशीला राजपुरोहित थीं। 2026 में जारी की गई नवीनतम विशेष मतदाता सूची के अनुसार, पूरे बीकानेर जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 17,50,408 है। इसमें 9,24,743 पुरुष, 8,25,649 महिलाएँ और 16 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *