![]()
नरवाना के राजीव गांधी पॉलिटेक्निक संस्थान और राजकीय आईटीआई नरवाना के प्रांगण में चल रहे 15 हरियाणा एनसीसी बटालियन के 10 दिवसीय एनुअल ट्रेनिंग कैंप के नौवें दिन गुरुवार को क्वार्टर गार्ड और ड्रिल परेड प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान कैंप कमांडेंट कर्नल अजय कुमार (सेना मेडल एवं विशिष्ट सेवा मेडल) और डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल सुबीर माथुर ने परेड का निरीक्षण किया। कैडेट्स ने अनुशासन, कदमताल और सैन्य प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया। निकाली गई तिरंगा यात्रा प्रतियोगिता के बाद कैंप में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व कैंप कमांडेंट कर्नल अजय कुमार और डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल सुबीर माथुर ने किया। यात्रा में एनसीसी कैडेट्स के साथ राजकीय आईटीआई नरवाना के प्राचार्य ओमपाल ज्येष्ठ, सूबेदार मेजर अमनदीप सिंह, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर मेजर सुरेंद्र कुमार, लेफ्टिनेंट आशा, लेफ्टिनेंट अनिल, सेकेंड ऑफिसर रामफल, सेकेंड ऑफिसर सतीश कुमार, सेकेंड ऑफिसर मुकेश कुमार, सेकेंड ऑफिसर संजीव, जीसीआई मोनिका, सीटीओ गुरमीत, निमिषा, आरती, पूनम, पिंकू, नसीब सहित सभी हवलदार और जूनियर कमीशंड ऑफिसर शामिल हुए। कैंप के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता कैडेट्स को कैंप कमांडेंट ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कैडेट्स की मेहनत, अनुशासन और देशभक्ति की भावना की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ प्रशिक्षण जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
Source link
नरवाना में NCC कैंप के विजेता कैडेट्स सम्मानित:नौवें दिन क्वार्टर गार्ड व ड्रिल परेड प्रतियोगिता, तिरंगा यात्रा भी निकाली गई
