Headlines

नागौर में 11000KG बर्फ से सजी बर्फानी बाबा की झांकी:अमरनाथ गुफा की तर्ज पर हुई सजावट, देर रात तक उमड़े श्रद्धालु




सावन के अंतिम सोमवार को नागौर में प्रतापसागर तालाब की पाल स्थित बड़लेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 11 हजार किलो बर्फ से बाबा बर्फानी की जीवंत झांकी सजाई गई। अमरनाथ गुफा की तर्ज पर तैयार की गई इस झांकी के दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं ने कई घंटे की मेहनत के बाद बर्फ की शिलाओं से बाबा बर्फानी की झांकी तैयार की। झांकी सजने के बाद बाबा बर्फानी का स्वरूप देखते ही बन रहा था। शाम को हुई महाआरती में जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। जलाभिषेक-दुग्धाभिषेक के लिए लगी कतारें सावन के अंतिम सोमवार को बड़लेश्वर महादेव और जबरेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर बिल्वपत्र, धतूरा सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। महाआरती में उमड़ा जनसैलाब शाम को बाबा बर्फानी की महाआरती के दौरान प्रतापसागर तालाब की पाल और आसपास का पूरा क्षेत्र श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। नया दरवाजा हनुमान मंदिर, प्रतापसागर पाल और सोनीजी की बाड़ी की ओर से आने वाले रास्तों पर भी लोगों की भीड़ नजर आई। श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर आशीर्वाद लेने के लिए कतार में खड़े रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस जाब्ता तैनात कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। मंदिर परिसर और आसपास के रास्तों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। देर रात तक श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *