Headlines

सिरसा में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:3,690 नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद; नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस




सिरसा जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कुल 3690 नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने की। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि एसपी दीपक सहारन के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। तलाशी में नशीली गोलियां बरामद सीआईए ऐलनाबाद की एक टीम ने रानियां क्षेत्र के गांव बणी में कार्रवाई करते हुए मंगा पुत्र मोहनलाल निवासी गांव बणी को पकड़ा। उसकी तलाशी लेने पर 1770 नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद हुए। इसी क्रम में, दूसरी पुलिस टीम ने ऐलनाबाद थाना क्षेत्र के गांव हारनी खुर्द में राजू उर्फ राजिया पुत्र काशी राम निवासी हारनी खुर्द को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1740 कैप्सूल और 450 नशीली गोलियां मिलीं। दोनों आरोपियों से कुल 3690 नशीली दवाएं बरामद की गई हैं। आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस पुलिस ने बरामद दवाओं और गिरफ्तार युवकों को आगे की कार्रवाई के लिए औषधि विभाग के अधिकारी केशव वशिष्ट को सौंप दिया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि नशीली दवाओं की खरीद-फरोख्त के स्रोत और उनके सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। मामले में आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *