Headlines

बारिश के बाद राहतगढ़ वॉटरफॉल में बढ़ा पानी:रायसेन में झरना देखने पहुंच रहे पर्यटक; जिले में अभी और बारिश की संभावना




बारिश के बाद सागर के राहतगढ़ जलप्रपात में पानी का बहाव बढ़ गया है। करीब 50 फीट की ऊंचाई से चट्टानों के बीच गिरता पानी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। आसपास के जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में भी बारिश के बाद कई प्राकृतिक झरने सक्रिय हो गए हैं। बारिश के बाद चट्टानों के बीच से कुंड में गिरता पानी और आसपास की हरियाली का दृश्य लोगों को आकर्षित कर रहा है। जलप्रपात के आसपास पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ी है। राहतगढ़ जलप्रपात देखने पहुंच रहे लोग बीना नदी पर बने मढ़िया डेम की ओर भी जा रहे हैं। बारिश के बाद डेम और उसके आसपास के क्षेत्र में पानी का स्तर बढ़ा है। जलप्रपात, नदी, हरियाली और डेम का एक साथ दिखाई देना इस क्षेत्र को बारिश के मौसम में आकर्षण का केंद्र बना रहा है। 13 अगस्त तक 631.14 मिमी बारिश मौसम विभाग के मुताबिक, 1 जून से 13 अगस्त तक जिले में 631.14 मिमी यानी करीब 24.85 इंच औसत बारिश दर्ज की गई है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 1081.5 मिमी यानी करीब 42.58 इंच बारिश हुई थी। पिछले 24 घंटों में 3.45 मिमी यानी करीब 0.14 इंच औसत बारिश रिकॉर्ड की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *