![]()
यमुनानगर की शिव कॉलोनी कैंप में रात को एक महिला की घर में घुसकर हत्या का मामला सामने आया है। महिला घर पर अकेली थी। शाम को जब उसका बेटा ड्यूटी से घर लौटा तो कमरे में मां कमरे में खून से सना हुआ शव देखा। उसने तुरंत इस बारे पड़ोसी और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस की तमाम टीमें मौंके पर पहुंची। डीएसपी और एसपी ने भी मौके पर पहुंच जायजा लिया। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या सिर में किसी चीज से वार करके किया गया है।
Source link
यमुनानगर में महिला की घर में घुसकर हत्या:सिर में किया वार, ड्यूटी से लौटे बेटे ने खून से सना शव देखा
