![]()
मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर भाजपा ने गुरुवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध रैली निकाली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एसडीएम बल्ह के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी भी मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार बल्ह विधानसभा क्षेत्र के साथ लगातार भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को रोका जा रहा है, साथ ही कई संस्थानों और बस सेवाओं को भी बंद किया गया है। कुछ संस्थानों को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू होने से लोगों में रोष है। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया तत्काल रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि बल्ह की जनता के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गांधी ने अधूरी विकास परियोजनाओं को जल्द शुरू करने और बंद की गई बस सेवाओं तथा संस्थानों को बहाल करने की भी मांग की। खराब सड़कों की तत्काल मरम्मत किया जाए ज्ञापन में बल्ह क्षेत्र की खराब सड़कों की तत्काल मरम्मत, सिंचाई और पेयजल योजनाओं की मरम्मत, बाढ़ एवं तटीकरण से प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कार्य तथा अधूरे सरकारी भवनों का निर्माण पूरा करने की मांग भी शामिल थी।इंद्र सिंह गांधी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया, तो भाजपा बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगी। जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता विधायक ने कहा कि बल्ह की जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और यदि सरकार ने समय रहते कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस को भारी विरोध का सामना करना पड़ेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल से आग्रह किया कि वे संबंधित विभागों को बल्ह की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें।
Source link
मंडी के बल्ह में भाजपा ने निकाली विरोध रैली:MLA गांधी के नेतृत्व में किया प्रदर्शन; बोले-कांग्रेस सरकार कर रही भेदभाव
