Headlines

सोनीपत में छात्र की मौत में मानव अधिकार आयोग सख्त:सभी स्कूलों की सुरक्षा समीक्षा रिपोर्ट मांगी; गेट का हिस्सा करने से हुई थी मौत




सोनीपत के गढ़ी बिलिंदा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के मेन गेट का कंक्रीट का हिस्सा गिरने से 11 वर्षीय छात्र यश कुमार की मौत के मामले में हरियाणा मानव अधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाबदेही तय करने और प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे की सुरक्षा समीक्षा रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 1 अक्टूबर 2026 को होगी। बता दें कि सोनीपत के गढ़ी बिलिंदा गांव निवासी यश कुमार (छठी का छात्र) स्कूल के पास खड़ा था। उस दौरान स्कूल का चौकीदार गेट के ऊपर उगी बेलों को साफ कर रहा था। जैसे ही बेलों को खींचा गया, जर्जर पिलर और ईंटों का मेहराबनुमा ढांचा ढह गया। मलबे में दबकर यश गंभीर रूप से घायल हो गया। गन्नौर अस्पताल से खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने के बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे में चौकीदार भी घायल हुआ था। अब जानिए आयोग ने क्या उठाए सवाल अधिकारियों को निर्देश: 1 अक्टूबर तक देनी होगी ये विस्तृत रिपोर्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *