Headlines

बटाला में स्कूल में छात्राओं ने मनाया तीज महोत्सव:विद्यार्थियों ने लोकगीत, गिद्धा और नृत्य से बिखेरी सांस्कृतिक छटा




डी.ए.वी. सेंटेनरी स्कूल बटाला में 13 अगस्त को हरियाली तीज एवं सावन उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने लोकगीत, गिद्धा, कविता और नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति और पंजाब की समृद्ध लोक विरासत की मनोहारी झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन कक्षा दसवीं की छात्राओं सूहाना और सुखनूर ने आत्मविश्वासपूर्ण ढंग से किया। उन्होंने अपनी कुशल मंच-संचालन क्षमता से पूरे आयोजन को रोचक और जीवंत बनाया। विभिन्न प्रस्तुतियों में पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कक्षा दसवीं की छात्राओं साध्या और सीरत ने सावन एवं हरियाली तीज के महत्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने तीज से जुड़ी लोक परंपराओं, महिलाओं के सोलह शृंगार, मेहंदी, झूलों और मायके आई बेटियों के उल्लासपूर्ण समय का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि यह पर्व प्रेम, सौहार्द और पारिवारिक आत्मीयता का संदेश देता है। कविता प्रस्तुतियों में कक्षा नौवीं की छात्रा सूहाना ने सावन और तीज की भावनाओं को समेटती एक सुंदर कविता सुनाई। वहीं, कक्षा दूसरी की नन्ही छात्रा सीरत ने सावन माह और हरियाली तीज से संबंधित कविता प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उनकी सहजता और भावपूर्ण प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण गिद्धा रहा, जिसमें विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और नृत्य की सुंदर मुद्राओं ने सभी को प्रभावित किया। संगीत विभाग द्वारा प्रस्तुत मधुर गीत ने भी कार्यक्रम को संगीतमय ऊँचाई प्रदान की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *