Headlines

कस्तूरबा विद्यालय की पांच छात्राएं अचानक बीमार:प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी, गर्मी से तबीयत बिगड़ने की आशंका




रहिका स्थित कस्तूरबा बालिका विद्यालय की पांच छात्राओं की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। छात्राओं को बेहोशी की हालत में तत्काल रहिका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। बीमार होने वाली छात्राओं में मनीषा कुमारी, रीना कुमारी, प्रियंका कुमारी, आंचल कुमारी और रागिनी कुमारी शामिल हैं। एक के बाद एक छात्राओं की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। रहिका PHC सेंटर के डॉक्टरों के अनुसार, प्रथम दृष्टया अत्यधिक गर्मी के कारण छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की आशंका है। हालांकि, तबीयत खराब होने के अन्य संभावित कारणों की भी चिकित्सकीय जांच की जा रही है। फिलहाल सभी छात्राओं को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्राओं के परिजन भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने लगे हैं। विद्यालय प्रबंधन भी छात्राओं की स्थिति पर नजर रख रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि उपचार के बाद छात्राओं की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना के बाद विद्यालय में अन्य छात्राओं के स्वास्थ्य को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *