कुलपति के साथ मीटिंग में शामिल अधिकारी।
कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय(KSDSU) में 25 से 31 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह समारोह-2026 का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय की अध्यक्षता में गुरुवार को विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह के सफल आयोजन क
.
विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. निशिकांत ने बताया कि 25 अगस्त को दरबार हॉल में संस्कृत सप्ताह समारोह का उद्घाटन होगा। 26 अगस्त को शास्त्र चर्चा का आयोजन किया जाएगा। 27 अगस्त को विश्वविद्यालय परिसर से सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं, 29 अगस्त को संगोष्ठी और 30 अगस्त को सांस्कृतिक प्रस्तुति का आयोजन होगा। 31 अगस्त को समारोह का समापन किया जाएगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में भी संस्कृत सप्ताह उत्सवी माहौल में मनाया जाएगा। महाविद्यालयों से प्राप्त प्रतिवेदन, फोटो एवं अन्य सामग्री के संकलन के लिए सूचना वैज्ञानिक डॉ. नरोत्तम मिश्र को अधिकृत किया गया है। वहीं, अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो. पुरेन्द्र वारिक सभी महाविद्यालयों को समारोह के आयोजन को लेकर सूचना देंगे।

विश्वविद्यालय कर्मियों के साथ बैठक करते हुए कुलपति।
समारोह समिति और आयोजन समिति गठित
संस्कृत सप्ताह समारोह के संचालन के लिए गठित समारोह समिति के संरक्षक कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय होंगे। प्रो. पुरेन्द्र वारिक को समिति का अध्यक्ष, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. सुधीर कुमार को संयोजक और कुलसचिव डॉ. दिनेश झा को निवेदक बनाया गया है। आयोजन समिति में डॉ. एल. सविता आर्या, डॉ. श्याम सुन्दर ठाकुर, डॉ. रामसेवक झा, डॉ. वरुण कुमार झा और डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र को शामिल किया गया है।
बैठक में कुलसचिव डॉ. दिनेश झा, सीसीडीसी डॉ. शिवलोचन झा, कुलानुशासक डॉ. कुणाल कुमार झा, शोध प्रभारी प्रो. दिलीप कुमार झा, व्याकरण-साहित्य संकायाध्यक्ष प्रो. दयानाथ झा, वित्त पदाधिकारी डॉ. पवन कुमार झा, उपकुलसचिव प्रथम डॉ. नवीन कुमार झा, उपकुलसचिव द्वितीय डॉ. सुनील कुमार झा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. निहार रंजन सिन्हा, भू-संपदा पदाधिकारी डॉ. उमेश झा सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे।

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय।
