Headlines

सिरसा रोडवेज बस में बिना टिकट यात्री पर उलझे कंडक्टर-फ्लाइंग:सवारी का जुर्माना नहीं, कंडक्टर की बनाई ₹85 की रिपोर्ट, सतबीर बोला-द्वेष में कार्रवाई




सिरसा रोडवेज डिपो की एसी बस में बिना टिकट यात्री को लेकर कंडक्टर और फ्लाइंग टीम आपस में उलझ गए। विवाद ये था कि एसी में सवारी टिकट लिए बिना यात्रा कर रही थी और अग्रोहा टोल पर चेकिंग के दौरान वह पकड़ में आ गया। फ्लाइंग टीम ने कंडक्टर से पूछने लगी कि एसी बस में ये बिना टिकट यात्री कैसे है। इससे टिकट क्यों नहीं ली। इसी पर कंडक्टर बोला-मैंने बस में दो बार चक्कर लगाए थे। यह कहने पर कंडक्टर और फ्लाइंग टीम में बहस छिड़ गई। जानकारी के अनुसार, सिरसा डिपो की रोडवेज एसी बस 13 अगस्त को सिरसा से दिल्ली जा रही थी। शाम करीब 3 बजे अग्रोहा टोल के पास पहुंचने पर हिसार की फ्लाइंग टीम ने बस को चेकिंग के लिए रूकवा लिया। चेकिंग में बप्पां गांव की एक सवारी बिना टिकट मिली। इसके चलते बस भी कई देर खड़ी रही। चूंकि, सवारी ने अपनी गलती भी मानी, पर उसका जुर्माना नहीं किया। इसका एक वीडियो भी वायरल है, जिसमें कंडक्टर और फ्लाइंग टीम आपस में बहस करते दिख रहे हैं और यात्रियों ने भी फ्लाइंग टीम पर सही ढंग से व्यवहार न करने के आरोप लगाए हैं। सवारी बोली, उनका आधे घंटे का समय खराब हो गया और बेवजह परेशान कर दिया। कंडक्टर का आरोप है कि पहले भी इसी फ्लाइंग टीम ने उसकी बेवजह गलत रिपोर्ट बनाई थी, जबकि उसने सारा कैश का मिलान रजिस्ट्रर ब्रांच में कराया था और उतना ही कैश गिना गया। ये टीम नहीं मानी थी। अप्रैल माह के बाद ये दूसरी बार ऐसा हुआ है। जानिए वीडियो में कौन क्या कह रहा बिना टिकट यात्री बप्पा निवासी बुजुर्ग वीडिया में कह रहा है कि मेरा फोन आया हुआ था और मैं बात कर रहा था। मैंने टिकट नहीं ली थी और कंडक्टर की कोई गलती नहीं है। मैं बोल रहा हूं कि मेरी गलती है और किसी के सामने बोल दूंगा। मेरा जुर्माना करो। वे गलत तरीके से पेश आए हैं और इसकी डीआई से मिलकर शिकायत करेंगे। वीडियो में यात्री कह रहे हैं कि फ्लाइंग वाले बस के अंदर आते ही कंडक्टर से बोले, इसका तो यो ए काम है। कंडक्टर कह रहा है कि मैंने बस में दो बार चक्कर लगाए और आवाज लगाकर बोला कि किसी की टिकट बकाया है या किसी के पास बच्चा है तो उसकी टिकट कटवा ले। बस में सीट से सवारी ज्यादा थी और विभाग हित में काम रहा रहा था। कौशल निगम में लगा कंडक्टर एसी बस में तैनात कंडक्टर सतबीर सिंह हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत है। सतबीर की ड्यूटी दिल्ली रूट पर है। इन एसी बस में कोई पास मान्य नहीं है। विभाग के अनुसार, कंडक्टर को ध्यान रखना चाहिए कि कोई यात्री बिना टिकट सफर न करे। इनमें से एक सवारी बगैर टिकट थी, लेकिन चेकिंग स्टाफ ने सवारी के पर्ची बनाने की बजाय कंडक्टर की ₹85 की रिपोर्ट कर दी। मामले में किसने क्या कहा बप्पां की सवारी थी और सीट पर झुकी थी मामले में कंडक्टर सतबीर कुमार का कहना है कि बप्पां गांव की सवारी थी और उसे फतेहाबाद उतरना था। सवारी टू सीटर वाली जगह पर बैठी थी और बुजुर्ग ने नीचे सिर झुकाया था और वह फोन पर बात कर रहा था। उसका पता नहीं चल पाया। मैंने अपनी तरफ से बस में दो चक्कर लगाकर आवाज लगाई थी। बस चेकिंग के लिए हिसार की फ्लाइंग टीम आई थी और द्वेष की भावना से चेकिंग करते हुए ये रिपोर्ट बनाई है। मेरा कोई दोष नहीं था। वो सवारी खुद अपने मुंह से कह रही थी कि कंडक्टर की गलती नहीं है। इसके बावजूद मेरी रिपोर्ट बना दी, पर सवारी को जुर्माना नहीं लगाया। पहले भी ऐसे ही कैश को लेकर रिपोर्ट बनाई थी। बस में कोई पास मान्य नहीं तो बिना टिकट यात्री मिलना औचित्य नहीं : फ्लाइंग टीम हिसार फ्लाइंग टीम का कहना है कि इस कंडक्टर की ऐसी ही हरकतें होती है। ऐसा कुछ होता है तो वीडियो बनाना शुरू कर देता है। जब बस में कोई भी पास या किसी तरह बिना टिकट मान्य नहीं है। फिर भी बिना टिकट यात्री का बस में मिलना सवाल खड़े करता है। बस में चढ़ते ही हर सवारी की टिकट बनती है। एक सवारी बिना टिकट थी। रिपोर्ट में भी जो वास्तविक था वो ही लिखा गया है कि सवारी के पास टिकट नहीं मिली है और सवारी से पैसे नहीं लिए हुए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *