Headlines

चंबा में वैन की ब्रेक फेल, पहाड़ी से टकराई:2 गंभीर घायल, बच्चों समेत 9 लोग सवार थे; मुंडन कार्यक्रम से लौटते वक्त हादसा




चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र के लाहल ढांक में आज सुबह करीब 10 बजे एक मारुति वैन की ब्रेक फेल हो गई। हादसा प्रथम कैलाश दर्शन के पास हुआ। वैन में बच्चों समेत कुल 9 लोग सवार थे। दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के अनुसार जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह तहसील के सेरी गांव का एक परिवार भरमौर स्थित प्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर में बच्चे के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने आया था। धार्मिक कार्यक्रम के बाद परिवार के सदस्य मारुति वैन (JK-06A-3241) से वापस लौट रहे थे। लाहल ढांक के पास अचानक ब्रेक फेल इसी दौरान लाहल ढांक में प्रथम कैलाश दर्शन के पास वाहन की ब्रेक अचानक फेल हो गई। ब्रेक फेल होने पर ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश की। सड़क से खाई साइड को पलटने के बजाय नियंत्रित कर पहाड़ी की साइड ढांक में बजाया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को वैन से बाहर निकाला। हादसे में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें नागरिक अस्पताल भरमौर में भर्ती कराया गया है। वैन में सवार अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आने की सूचना है। इस घटना में वैन में सवार सभी नौ लोगों की जान सुरक्षित रही। हादसे में क्षतिग्रस्त वैन के PHOTOS..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *