![]()
एयरोसिटी में रहनें वाले बिजली विभाग के एक कर्मचारी और उसकी मां पर घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि 6 अगस्त को हुआ यह हमला कर्मचारी की पत्नी के मायके पक्ष के लोगों ने किया। कर्मचारी की पत्नी पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। घटना के बाद परिवार ने जीरकपुर थाने में शिकायत दी, लेकिन उनका दावा है कि कई दिन बीतने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिवार का आरोप है कि महिला पुलिस अधिकारी होने के कारण उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से फिलहाल मामले में जांच चलने की बात कही गई है। 6 अगस्त को घर में घुसकर मारपीट का आरोप परिवार के मुताबिक, 6 अगस्त को कुछ लोग उनके घर पहुंचे और वहां कर्मचारी और उसकी मां के साथ मारपीट की। परिवार का आरोप है कि हमलावर कर्मचारी की पत्नी के मायके पक्ष से जुड़े हुए थे। घटना के बाद उन्होंने जीरकपुर पुलिस को शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की। परिवार के अनुसार, 14 अगस्त को वे दोबारा जीरकपुर थाने पहुंचे और शिकायत का स्टेटस पूछा। वहां उन्हें बताया गया कि मामले की जांच अभी चल रही है। 2022 में हुई थी शादी, 3 साल की बेटी परिवार ने बताया कि कर्मचारी की शादी वर्ष 2022 में हुई थी। दंपती की करीब 3 साल की बेटी भी है। शादी के बाद से ही पारिवारिक विवाद चलने का दावा किया गया है। महिला इंस्पेक्टर के कांस्टेबल से संबंध का आरोप परिवार ने महिला इंस्पेक्टर पर पटियाला में तैनात एक कांस्टेबल के साथ संबंध होने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक, इसी वजह से दोनों के बीच विवाद होता रहता था। महिला इंस्पेक्टर करीब 8 महीने तक पटियाला में रही थी। परिवार का कहना है कि बाद में दोनों परिवारों के बीच समझौता हुआ और दंपती साथ रहने लगे। कुछ समय बाद परिवार को दोबारा दोनों के संपर्क में होने की जानकारी मिली। रिकॉर्डिंग मिलने का दावा, मायके पक्ष से की थी शिकायत परिवार के मुताबिक, मामले की जांच के दौरान उन्हें कुछ आपत्तिजनक रिकॉर्डिंग मिली थीं। इसके बाद उन्होंने महिला इंस्पेक्टर के मायके पक्ष को इसकी जानकारी दी थी। परिवार का आरोप है कि इसी विवाद के बाद 6 अगस्त को उनके घर पर हमला किया गया। शिकायत के बाद कार्रवाई का इंतजार परिवार का कहना है कि हमले के बाद जीरकपुर थाने में शिकायत देने के बावजूद अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। उनका आरोप है कि पुलिस अधिकारी के परिवार से मामला जुड़ा होने के कारण उनकी सुनवाई नहीं हो रही। हालांकि, महिला इंस्पेक्टर और उनके परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों पर पक्ष सामने नहीं आया है।
Source link
मोहाली में पुलिस इंस्पेक्टर पर हमला करवाने का आरोप:परिवार ने थाने में दी शिकायत,कार्रवाई न होने का दावा; पति और मां से मारपीट
