![]()
पंजाब सरकार के निर्देशों पर मोगा जिले में धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने बताया कि रविवार शाम तक जिले की मंडियों में 319 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसकी खरीद कर ली गई है। इस सीजन में जिले की 114 मंडियों में करीब 13 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान आने की उम्मीद है। जिला प्रशासन ने खरीद सीजन को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। किसानों को फसल बेचने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए मंडियों में बुनियादी सुविधाओं, खरीद और लिफ्टिंग की लगातार निगरानी की जा रही है। खरीद सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध
डिप्टी कमिश्नर ने किसानों से अपील की है कि वे मंडियों में सूखा और तय मानकों के हिसाब से ही धान लाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान की आवक बढ़ने पर खरीद और लिफ्टिंग में कोई देरी न हो। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन किसानों की फसल की निर्बाध और समय पर खरीद सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एजेंसियों ने 10,387.45 मीट्रिक टन धान खरीदा
पंजाब में धान की सरकारी खरीद गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन 13 जिलों की अनाज मंडियों में 39,342.75 मीट्रिक टन धान की आमद दर्ज की गई। इनमें से कुल 15,030.45 मीट्रिक टन फसल की खरीद पूरी कर ली गई है। सरकारी एजेंसियों ने 10,387.45 मीट्रिक टन धान खरीदा, जबकि 4,643.00 मीट्रिक टन धान निजी व्यापारियों ने खरीदा।
Source link
मोगा में धान की सरकारी खरीद शुरू:319 मीट्रिक टन आवक, प्रशासन ने लिफ्टिंग पर कसी निगरानी; DC की अपील- सूखी फसल लाएं
