Headlines

हरियाणा में अस्पताल के बाहर हड़ताल पर बैठीं नर्सें:ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का विरोध, बोलीं-ये टॉर्चर पॉलिसी, महिला कर्मचारियों की सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा




हरियाणा सरकार की मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी (OTP) के विरोध में नर्सिंग स्टाफ आज से 3 दिन की हड़ताल पर है। नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन ने 5 से 7 अक्टूबर तक रोजाना 2 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक का ऐलान किया है। झज्जर और पंचकूला में नर्सें सुबह 10 बजे से 12 बजे तक हड़ताल पर बैठी रहीं। सभी ने अस्पताल के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। नर्सों ने कहा कि सरकार जितना मर्जी दबाने की कोशिश कर लें लेकिन हम अपनी मांगें मनवाकर रहेंगे। एसोसिएशन का कहना है कि ऑनलाइन ट्रांसफर व्यवस्था में विलिंग और म्यूचुअल ट्रांसफर का विकल्प खत्म होने से नर्सिंग ऑफिसरों के लंबी दूरी पर तबादले हो सकते हैं। हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवाएं जारी रही। केवल वार्ड की सेवाएं 2 घंटे बंद थी, जिसका खासा असर नहीं दिखा। नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन की राज्य प्रधान विनीता कुमारी ने बताया कि यह पॉलिसी नर्सिंग कैडर की विशेष परिस्थितियों (जैसे 24 घंटे की शिफ्टिंग ड्यूटी और महिला सुरक्षा) को ध्यान में रखकर नहीं बनाई गई है। यदि यह पॉलिसी नर्सिंग कैडर पर लागू की जाती है, तो उन्हें भी अन्य महिला कर्मचारियों की तरह सुबह 9 से शाम 5 बजे की सिंगल शिफ्ट ड्यूटी दी जाए। जानिए, नर्सिंग स्टाफ ने क्या समस्यांए बताईं… एसोसिएशन की ये हैं प्रमुख मांगें 5 साल बाद होम डिस्ट्रिक्ट छोड़ने की चिंता नर्सिंग एसोसिएशन की राज्य प्रधान विनीता बांगड़ ने कहा कि ये ट्रांसफर नहीं, टॉर्चर पॉलिसी है। OTP के तहत 5 साल पूरे होने पर नर्सिंग स्टाफ को होम डिस्ट्रिक्ट से बाहर जाना पड़ेगा। सुबह 8 से दोपहर 2 बजे, दोपहर 2 से रात 8 और नाइट शिफ्ट ड्यूटी के कारण दूसरे शहर में ट्रांसफर होने पर महिला सुरक्षा, बच्चों की पढ़ाई और परिवार प्रभावित होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *