![]()
हरियाणा के गुरुग्राम की हाई-राइज सोसाइटियों में स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाने पर जमकर हंगामा हो गया। मामला सेक्टर-67 स्थित ‘श्री वर्धमान मंत्रा’ सोसाइटी का है, जहां स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाने पहुंचीं दो महिलाओं को लेकर विवाद इस कदर बढ़ा कि मारपीट हो गई। आरोप है कि कुछ रेजिडेंट्स महिलाओं ने दोनों महिलाओं के बाल खींचे और उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जब दोनों महिलाएं इसका वीडियो बनाने लगी तो उन्हें रोक दिया गया। नहीं मानने पर उनके मोबाइल तक छीन लिए गए। कई थप्पड़ भी मारे गए। यह घटनाक्रम करीब दो घंटे तक चला। इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें बीच सड़क पर महिलाओं की पिटाई होती दिखाई रही है। उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस में लिखित कंप्लेंट दी गई है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिलाओं ने क्या बताया, सिलसिलेवार ढंग से जानिए… दूसरे पक्ष का दावा, ‘फ्लैट के गेट पर डालते हैं खाना वहीं, दूसरी तरफ विवाद को लेकर सोसाइटी के दूसरे पक्ष का नजरिया बिल्कुल अलग है। मामले पर अपना पक्ष रखते हुए सोसाइटी के सुनील राजपूत ने डॉग फीडर्स महिलाओं पर ही गंभीर आरोप मढ़े हैं। उनका कहना है, ये महिलाएं सोसाइटी के नियमों का पालन नहीं करती हैं। उनका आरोप है कि ये महिलाएं जानबूझकर लोगों के फ्लैट्स और मुख्य गेट के ठीक बाहर स्ट्रीट डॉग्स को बुलाकर खाना डाल देती हैं। इस वजह से सोसाइटी के आवारा कुत्ते बेहद आक्रामक हो जाते हैं और वहां से गुजरने वाले छोटे बच्चों और बुजुर्गों को काटते हैं। कई बच्चे इनके डर से नीचे खेलने नहीं आ पाते। बाउंसर बुलाकर धमकाते हैं सुनील के मुताबिक पूरी सोसाइटी के लोग इन कुत्तों और इन महिलाओं की हरकतों से बेहद परेशान हैं। हमने इन महिलाओं को कई बार हाथ जोड़कर समझाया कि वे किसी सेफ साइड में जाकर कुत्तों को खाना खिलाएं ताकि किसी को परेशानी न हो। लेकिन समझने के बजाय, ये महिलाएं बाहर से बाउंसरों को सोसाइटी के अंदर बुलाती हैं और हमें सीधे तौर पर धमकाती हैं। हम इनके खिलाफ पहले भी प्रशासन और पुलिस में कई बार लिखित शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकला। पुलिस कर रही है मामले की जांच इस कंट्रोवर्सी के बाद सेक्टर-65 थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मिली शिकायतों और वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोसाइटी के सीसीटीवीफुटेज को कब्जे में लिया जा रहा है, ताकि यह साफ हो सके कि लड़ाई की शुरुआत किसने की और महिला के बाल खींचकर पीटने में कौन-कौन लोग शामिल थे।
Source link
गुरुग्राम में महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,VIDEO:स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाने पर बाल खींचे, गालियां दीं, मोबाइल भी छीने; बीच सड़क पर 2 घंटे हंगामा
