![]()
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 500 किलो हेरोइन तस्करी से जुड़े नॉर्को-टेरर मामले में अमृतसर में कार्रवाई की है। एजेंसी ने मामले के आरोपी अनवर मसीह की दो अचल संपत्तियां अटैच कर ली हैं। यह कार्रवाई 13 अगस्त को की गई। अटैच की गई दोनों संपत्तियां अमृतसर के सुल्तानविंड इलाके के आकाश विहार फेज-1 में स्थित है। इनमें प्लॉट नंबर 128 और 129 शामिल हैं। दोनों संपत्तियां अनवर मसीह के नाम पर दर्ज हैं। NIA ने यह कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम की धारा 25(1) के तहत की है। भारत में करीब 500 किलो हेरोइन की तस्करी यह मामला RC-26/2020/NIA/DLI के तहत दर्ज है। इसे सलाया ड्रग सीजर केस के नाम से भी जाना जाता है। मामला पाकिस्तान से समुद्री रास्ते के जरिए भारत में करीब 500 किलो हेरोइन की तस्करी से जुड़ा है। NIA जांच के मुताबिक अनवर मसीह के तार इटली, ऑस्ट्रेलिया, UAE, थाईलैंड, ईरान और पाकिस्तान तक फैले एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं। जांच में आतंकवाद से जुड़ी कमाई का खुला राज एजेंसी का आरोप है कि यह नेटवर्क नशीले पदार्थों की तस्करी और वितरण के साथ-साथ इससे होने वाली कमाई का इस्तेमाल लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ी आतंकी गतिविधियों के लिए करता था। जांच में दोनों संपत्तियों का कथित संबंध आतंकवाद से जुड़ी कमाई से सामने आया। इसी आधार पर NIA ने इन संपत्तियों को अटैच किया है। आदेश को दोनों संपत्तियों पर चस्पा किया कार्रवाई के दौरान गवाहों और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी रही। संपत्ति मालिक को अटैचमेंट ऑर्डर सौंपकर उसे मौके पर पढ़कर सुनाया गया। इसके बाद आदेश को दोनों संपत्तियों पर चस्पा किया गया। साथ ही अटैचमेंट मेमोरेंडम और पंचनामा भी तैयार किया गया। NIA के अनुसार, मामले में अब तक 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि जांच अभी जारी है।
Source link
500 किलो हेरोइन केस में NIA की कार्रवाई:अमृतसर में अनवर मसीह की 2 प्रॉपर्टी अटैच, अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा; 6 देशों तक फैले तार
