![]()
मोहाली के थरवाला रोड स्थित ग्रीन एस्टेट में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। हाल ही में एक व्यक्ति पर कुत्ते ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद कॉलोनी के निवासियों में दहशत और नगर परिषद की कार्यप्रणाली के प्रति रोष है। इलाका निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या और उनके हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस ताजा घटना से पहले भी आवारा कुत्ते पांच महिलाओं पर हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं। इन हमलों के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने में डर लगता है। स्थानीय लोग बोले- अधिकारियों को कई बार सूचित किया निवासियों का कहना है कि उन्होंने आवारा कुत्तों की समस्या के बारे में नगर परिषद के अधिकारियों को कई बार सूचित किया है। हालांकि, अब तक इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का आरोप है कि समय पर उचित कदम न उठाने के कारण ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं। ग्रीन एस्टेट के निवासियों ने नगर परिषद और प्रशासन के उच्च अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने क्षेत्र में आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए एक अभियान चलाने का आग्रह किया है, ताकि भविष्य में कोई और व्यक्ति इन हमलों का शिकार न हो।
Source link
मोहाली के थरवाला में कुत्तों के हमले बढ़े:एक व्यक्ति घायल; लोगों ने नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप लगाया
