Headlines

फरीदाबाद में युवक पर तलवार से हमले की कोशिश:तेज रफ्तार से स्कूटी चलाने को लेकर विवाद, हंगामा, अफरा- तफरी मची




फरीदाबाद के पर्वतीय कॉलोनी क्षेत्र में तेज रफ्तार से स्कूटी चलाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद कुछ ही देर में गंभीर हो गया। आरोप है कि आरोपी को टोकने से नाराज युवक करीब 10 मिनट बाद अपने 6 से 8 साथियों के साथ तलवार लेकर दोबारा मौके पर पहुंच गया। युवक ने तलवार लहराते हुए वर्कशॉप संचालक पर हमला करने की कोशिश की। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सरिया वाला रोड के पास रहने वाले ओमप्रकाश ठाकुर अपने परिवार के साथ रहते हैं। मकान के नीचे ही उनकी वर्कशॉप है, जहां वह अपना काम करते हैं। ओमप्रकाश ठाकुर ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 8 बजे पगड़ी पहना हुआ युवक स्कूटी लेकर गली से काफी तेज गति से निकल रहा था। उस समय गली में बच्चे खेल रहे थे और एक गाय भी बैठी हुई थी। वर्कशॉप संचालक ने स्कूटी धीरे चलाने के कहा ओमप्रकाश ने बच्चों और गली में मौजूद लोगों की सुरक्षा को देखते हुए युवक को स्कूटी धीरे चलाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर युवक और ओमप्रकाश के बीच बहस शुरू हो गई। दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को समझाया और किसी तरह विवाद शांत कराया। इसके बाद युवक वहां से चला गया। ओमप्रकाश के मुताबिक, करीब 10 मिनट बाद वही युवक अपने 6 से 8 साथियों के साथ दोबारा उनकी वर्कशॉप के बाहर पहुंच गया। आरोप है कि इस बार उसके हाथ में तलवार थी। युवक ने तलवार निकालकर लहराई और ओमप्रकाश पर हमला करने की कोशिश की। अचानक हुए इस हंगामे से आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। क्षेत्र के लोगों ने कराया बीच-बचाव शोर सुनकर आसपास के लोग दोबारा मौके पर एकत्र हो गए और बीच-बचाव करते हुए युवक और उसके साथ आए लोगों को वहां से हटाया। ओमप्रकाश का कहना है कि अगर आसपास के लोग समय पर मौके पर नहीं पहुंचते तो युवक तलवार से उन पर हमला कर सकता था। लोगों की वजह से ही बड़ी घटना होने से टल गई। घटना के बाद ओमप्रकाश ने पुलिस को सूचना दी और कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। आरोपी युवक भी उनकर गली के आखरर में रहता है। उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने की बात भी कही है। उनका कहना है कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसलिए उन्होंने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। जांच के बाद होगी कार्रवाई : पुलिस चौकी इंचार्ज पर्वतीय पुलिस चौकी इंचार्ज महेश कुमार ने बताया कि पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक युवक ने तलवार से हमला करने की कोशिश की है। फिलहाल चौकी में लिखित शिकायत नहीं मिली है। दोनों पक्षों को चौकी में बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली जाएगी। जांच के बाद अगर शिकायत मिलती है और आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *