![]()
पानीपत के सरकारी अस्पताल में स्थित पुलिस पोस्ट में तैनात SPO दीनूराम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दरअसल दीनूराम ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। जिसमें बताया कि सोमवार को जब वह ड्यूटी पर तैनात था, तो इसी दौरान यहां एक शवगृह के बाहर ऑटो आकर खड़ा हुआ। ऑटो बीच रास्ते में खड़ा हुआ था। जब दीनू राम ने उसको ऑटो हटाने के लिए कहा तो वह भड़क गया इसके बाद नशे में धुत व्यक्ति इमरजेंसी वार्ड में घुस गया दीनू राम ने भी उसकी वहां तक पीछा किया और उसे बाहर निकाला जिस पर ऑटो चालक ने कहा कि उसका एक पेशेंट भीतर भर्ती है जिस जो की पॉइजनिंग केस है लेकिन सुरक्षा की दृष्टिकोण दीनू राम ने ऑटो चालक को भीतर नहीं जाने दिया इसके बाद दोनों वहां से बाहर आगे दीनूराम जब पुलिस पोस्ट में वापस आकर वर्दी बदलने लगा तो ऑटो चालक भी पीछे से आया और अचानक आते ही उसने दीनूराम पर थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई। जिसकी वीडियो भी राहगीरों ने बनाई। मामले की जानकारी एसपी मेधा भूषण को मिली। जिसके बाद खुद SP मेधा भूषण रात को ही मामले की जानकारी जुटाने सिविल अस्पताल पहुंची। उन्होंने पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए आगामी कार्रवाई करने को कहा।
Source link
पानीपत में SPO से मारपीट:सरकारी अस्पताल में शवगृह के बाहर ऑटो, नशे में धुत व्यक्ति ने मारा थप्पड़; पुलिस को दी शिकायत
