![]()
धौलपुर में रील बनाने को लेकर हुए झगड़े में एक नाबालिग ने अपने 16 वर्षीय दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। शव खंडहर कॉलेज की बाउंड्री के पास फेंक दिया। तीन दिन पहले हुए इस मर्डर का खुलासा करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को नाबालिग आरोपी को डिटेन कर लिया है। आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कट्टे से गोली चलाते हुए नजर आ रहा है। थ्दोनों अलग-अलग जगहों पर रील बनाकर इंस्टाग्राम, फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते थे। एसपी विकास सांगवान ने बताया- सैंपऊ थाना इलाके के तसीमो गांव में खंडहर कॉलेज की बाउंड्री वॉल के पास 11 अगस्त 2026 को सौरव कुशवाह (16) सिर में गोली लगी हालत में मिला था। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल धौलपुर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। आगरा पहुंचने पर चिकित्सकों ने सौरव को मृत घोषित कर दिया। रील बनाने के शौक ने पहुंचाया वारदात तक
जांच के दौरान पुलिस के सामने आया कि मृतक सौरव और उसका 15 वर्षीय दोस्त लंबे समय से सोशल मीडिया पर रील बनाने के शौकीन थे। दोनों अलग-अलग स्थानों पर रील बनाकर उन्हें इंस्टाग्राम, फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते थे। पुलिस के अनुसार 11 अगस्त को दोनों खंडहर कॉलेज की बाउंड्री के पास अवैध हथियार लेकर रील बनाने पहुंचे थे। वहां पहले रील बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर नाबालिग ने कथित तौर पर अवैध हथियार से सौरव को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ से खुला राज
एसपी ने बताया- घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाने के साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। तकनीकी साक्ष्यों, साइबर सेल की मदद और मनोवैज्ञानिक तरीके से की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध नाबालिग से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने सौरव की हत्या करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसे डिटेन कर लिया और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई एवं जांच शुरू कर दी है।
Source link
रील बनाने को लेकर झगड़ा, दोस्त की गोली मारकर हत्या:खंडहर कॉलेज की बाउंड्री के पास मिला शव, पुलिस ने नाबालिग आरोपी को किया डिटेन
